Advertisement

अंबिकापुर में निजी खर्च पर बनेगी थोक फल मंडी, विधायक राजेश अग्रवाल ने किया भूमि पूजन

अंबिकापुर।नगर के फल व्यापारियों ने आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश करते हुए अपने निजी खर्च पर थोक फल मंडी निर्माण का बीड़ा उठाया है। इसी उद्देश्य से आज गरिमामयी वातावरण में भूमि पूजन समारोह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया और नगर निगम सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी थे।

भूमि पूजन के बाद विधायक राजेश अग्रवाल ने व्यापारियों की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल सामूहिक सहयोग और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। प्रशासन की ओर से सड़क, बिजली और पानी जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि थोक फल मंडी के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि यह मंडी शहर के ट्रैफिक सिस्टम को राहत देगी और व्यापार को नया रूप देगी। नगर निगम सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी ने सुझाव दिया कि अब सब्जी मंडी के विकास पर भी समान रूप से कार्य हो।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति:
थोक फल मंडी सचिव अजय सोनी ने संचालन किया, वहीं मंडी अध्यक्ष संतोष सोनकर ने आभार व्यक्त किया।
अन्य प्रमुख उपस्थिति में भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनोद हर्ष, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल, नेता प्रतिपक्ष सफी अहमद, पार्षद शशिकांत जायसवाल, शिवमंगल सिंह, सरपंच अमरीका पैकरा, श्रीमती सकुंतला पांडे, इंदर भगत, मंडी के पूर्व अध्यक्ष मुंद्रिका प्रसाद सोनी, सर्वेश तिवारी, गुड्डू गुप्ता, महासचिव जितेंद्र गुप्ता सहित अन्य व्यापारी और जनप्रतिनिधि शामिल रहे।

इस नवगठित मंडी परिसर से अंबिकापुर में संगठित फल व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और आर्थिक संरचना को मजबूती मिलेगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47