Advertisement

भाजपा अंबिकापुर में “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” कार्यक्रम को लेकर बिहार चुनाव पर रणनीति बैठक

“एक भारत, श्रेष्ठ भारत” कार्यक्रम को लेकर भाजपा अंबिकापुर में हुई आवश्यक बैठक

अम्बिकापुर।भारतीय जनता पार्टी अंबिकापुर द्वारा “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” कार्यक्रम के अंतर्गत संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक भाजपा सरगुजा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया की अध्यक्षता में तथा बिहार के औरंगाबाद जिला अध्यक्ष मुकेश शर्मा के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र रणनीति तय करना था।

जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि हरियाणा चुनाव में बाहरी राज्यों में रह रहे स्थानीय मतदाताओं से संपर्क कर सफलता मिली थी, और यही प्रयोग बिहार चुनाव में भी दोहराया जाएगा। उन्होंने कहा कि अंबिकापुर व आसपास क्षेत्रों में रह रहे बिहार मूल के नागरिकों से संपर्क कर उन्हें चुनाव में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना होगा। साथ ही, रिश्तेदारों व परिचितों से फोन पर भाजपा के समर्थन की अपील करने को कहा गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

त्रिदिवसीय प्रवास पर अंबिकापुर पहुंचे औरंगाबाद जिला अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि यह चुनाव केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और राष्ट्रीय एकता का परिचायक भी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संपर्क, संवाद और संगठन के बल पर बिहार में भाजपा को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

🔸 उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ता:
मनीष सिंह (पार्षद), कमलेश तिवारी (समालाय मंडल अध्यक्ष), मनोज कंसारी (महामाया मंडल अध्यक्ष), अनिल जायसवाल, विजय सोनी, रमेश जायसवाल, अभिषेक प्रताप सिंह देव, रवि कांत उरांव, दीपक, राहुल त्रिपाठी सहित कई अन्य कार्यकर्ता।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57