Advertisement

वक्फ संशोधन से मुस्लिम समाज को मिलेगा लाभ: भाजपा ने बताया जनजागरण अभियान का लक्ष्य

वक्फ संशोधन मुस्लिमों के विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा – भाजपा

रायपुर।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में वक्फ बिल जनजागरण अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें 1 से 10 मई तक चलने वाले अभियान की रणनीति तय की गई, जिसके तहत भाजपा मुस्लिम समाज के बीच जाकर वक्फ संशोधन बिल के लाभ बताएगी।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने कहा कि यह संशोधन मुस्लिम समाज के सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आदिवासी भूमि को वक्फ घोषित नहीं किया जा सकता और वक्फ संपत्ति का पारदर्शी उपयोग जरूरी है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने वक्फ बोर्ड को तानाशाही शक्तियां दीं जिससे मंदिरों और सरकारी जमीनों पर भी दावे किए गए। उन्होंने कहा कि यह संशोधन पसमांदा मुस्लिम, मुस्लिम महिलाएं और बोहरा समुदाय के लिए लाभकारी होगा।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, अरुण साव और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने इसे समाजहित में जनजागरण आंदोलन बताया। वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की मंशा को पिछड़े मुस्लिमों को मुख्यधारा से जोड़ने वाला कदम बताया।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री, सांसद, विधायक, भाजपा पदाधिकारी एवं वक्फ बिल जनजागरण अभियान से जुड़े सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव और आभार प्रदर्शन हरपाल सिंह भामरा ने किया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47