Advertisement

भाजपा की तिरंगा यात्रा दरअसल ट्रम्प के लिए आभार यात्रा: दीपक बैज

भाजपा की तिरंगा यात्रा दरअसल ट्रम्प के लिए आभार यात्रा: दीपक बैज

 

रायपुर, 15 मई 2025 |प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा की ‘तिरंगा यात्रा’ पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि यह यात्रा दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के प्रति आभार प्रदर्शन है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे सैन्य संघर्ष के दौरान ट्रम्प द्वारा युद्ध विराम की घोषणा से देशवासियों की भावनाएं आहत हुई हैं, और केंद्र सरकार ने इस पर चुप्पी साधकर राष्ट्रीय सम्मान को ठेस पहुँचाई है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

दीपक बैज ने सवाल उठाया कि “ट्रम्प होते कौन हैं भारत-पाक युद्ध को रोकने वाले?” उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका की व्यापार बंद करने की धमकी के आगे भारत सरकार ने घुटने टेक दिए, और एकतरफा युद्ध विराम कर दिया। उन्होंने इसे देश की संप्रभुता और अखंडता पर हस्तक्षेप करार दिया।

उन्होंने कहा कि “चार दिनों तक चले युद्ध में हमारे जवानों ने जो खोया, क्या उसकी कीमत सिर्फ व्यापार है?”
ऑपरेशन सिंदूर में सेना की बहादुरी को उन्होंने सलाम किया, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि देश पाकिस्तान के खिलाफ निर्णायक जवाब चाहता था।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57