Advertisement

कर्नल सोफिया पर अभद्र टिप्पणी: कांग्रेस ने विजय शाह का पुतला फूंका, बर्खास्तगी की मांग

कर्नल सोफिया पर अभद्र टिप्पणी: कांग्रेस ने विजय शाह का पुतला फूंका, बर्खास्तगी की मांग

रायपुर, 14 मई 2025| भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर भाजपा नेता और मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह की आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की कि वे तत्काल विजय शाह को मंत्री पद से बर्खास्त करें और कर्नल सोफिया से माफी मांगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर सभी जिला मुख्यालयों में भाजपा नेता का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया गया। कांग्रेस ने इस बयान को “राष्ट्र की वीर बेटी का अपमान” करार देते हुए इसे भाजपा की “विकृत मानसिकता का परिचायक” बताया।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि इस शर्मनाक बयान पर केवल राष्ट्रीय महिला आयोग की निंदा पर्याप्त नहीं है, बल्कि इस पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से सवाल किया कि “ऐसे नेता को पद पर बनाए रखना क्या भारतीय सेना और महिलाओं के सम्मान के खिलाफ नहीं है?”

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मुख्य बिंदु:

  • कर्नल सोफिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भाजपा मंत्री विजय शाह के खिलाफ कांग्रेस का विरोध

  • प्रदेश के 33 से अधिक ज़िलों में पुतला दहन, कांग्रेस की बर्खास्तगी और माफी की मांग

  • कांग्रेस ने की देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग

  • कहा – “प्रधानमंत्री मोदी चुप क्यों हैं? वीर बेटी से माफी मांगे

  • राष्ट्रीय महिला आयोग की निंदा के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं

  • कांग्रेस ने इसे देश की बेटियों का अपमान बताया


प्रदर्शन कहां-कहां हुए:

रायपुर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, महासमुंद, धमतरी, बालोद, दुर्ग, भिलाई, बेमेतरा, राजनांदगांव, कवर्धा, जगदलपुर, सुकमा, नारायणपुर, बीजापुर, कांकेर, दंतेवाड़ा, बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, जशपुर, सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया समेत सभी जिलों और ब्लॉकों में विरोध प्रदर्शन हुआ।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47