Advertisement

छत्तीसगढ़ में तकनीकी शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया जल्द, जानिए जरूरी बातें

बी.ई., डिप्लोमा इंजीनियरिंग, बी.फार्मा, एम.टेक जैसे विभिन्न कोर्स में ले सकेंगे प्रवेश

तकनीकी शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया जल्द शुरू

रायपुर, 15 मई 2025 — छत्तीसगढ़ के इंजीनियरिंग, फार्मेसी, आर्किटेक्चर और अन्य तकनीकी संस्थानों में सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ होने वाली है। राज्य के विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय संस्थानों में बी.ई., डिप्लोमा इंजीनियरिंग, कॉस्ट्यूम डिजाइन एंड ड्रेस मेकिंग, होटल मैनेजमेंट, आर्किटेक्चर, बी.फार्मा, डी.फार्मा, एम.टेक, एम.फार्मा, एम.बी.ए. एवं एम.सी.ए. जैसे कोर्सों में सीधे प्रवेश और लेटरल एंट्री दोनों माध्यमों से दाखिला लिया जा सकेगा।

ऑनलाइन काउंसिलिंग पोर्टल

प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी संपूर्ण जानकारी छत्तीसगढ़ तकनीकी शिक्षा संचालनालय के ऑनलाइन काउंसिलिंग पोर्टल पर उपलब्ध कराई जाएगी:
🌐 www.cgdteraipur.cgstate.gov.in

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इस पोर्टल पर प्रवेश नियमों, दस्तावेजों की सूची और चरणबद्ध प्रक्रिया का विवरण देखा जा सकता है।

दस्तावेज़ समय पर बनवाने की अपील

प्रशासन ने सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निम्नलिखित आवश्यक दस्तावेज पहले से ही तैयार रखें, जिससे दस्तावेज़ सत्यापन के समय कोई परेशानी न हो:

  • मूल निवास प्रमाण पत्र

  • जाति प्रमाण पत्र

  • आय प्रमाण पत्र

  • सैनिक/स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रमाण पत्र

  • पुनर्वास प्रमाण पत्र

  • विकलांगता प्रमाण पत्र

समय पर दस्तावेज़ तैयार न होने पर प्रवेश प्रक्रिया में बाधा आ सकती है। प्रशासन ने सभी को तैयारी और मापदंडों के पालन के लिए सतर्क किया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47