Advertisement

करेगुट्टा ऑपरेशन: अमित शाह ने घायल जवानों से की भेंट, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घायल जवानों से की मुलाकात, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया आभार

रायपुर, 16 मई 2025 – छत्तीसगढ़ के करेगुट्टा में हुए नक्सल विरोधी अभियान में घायल हुए सुरक्षाबलों के जवानों से दिल्ली स्थित एम्स ट्रॉमा सेंटर में भेंट कर उनका मनोबल बढ़ाने हेतु केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा की गई पहल की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सराहना की है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के मार्गदर्शन में देश नक्सल-मुक्त भारत की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। करेगुट्टा में जवानों द्वारा दिखाई गई वीरता नक्सलवाद के समूल उन्मूलन की दिशा में एक निर्णायक कदम है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि मार्च 2026 तक राज्य नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार, केंद्र सरकार के सहयोग से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्थायी शांति और समावेशी विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57