Advertisement

छत्तीसगढ़ में 17 मई को हर गांव और शहर में निकलेगी तिरंगा यात्रा, राष्ट्रीय सुरक्षा में जनसहभागिता का संदेश

रायपुर, 16 मई 2025 — छत्तीसगढ़ में 17 मई को राष्ट्रीय सुरक्षा को समर्पित ‘तिरंगा यात्रा’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। “राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक” अभियान के अंतर्गत आयोजित इस यात्रा की अगुवाई मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री और मंत्रीगण करेंगे।

प्रदेश के सभी गांवों, नगरों और पंचायतों में एक साथ यह यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें जनप्रतिनिधियों से लेकर आम नागरिकों, पूर्व सैनिकों, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट्स और विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

यात्रा की थीम “हम सेना के साथ हैं” और “ऑपरेशन सिंदूर के साथ राष्ट्र” होगी। इसमें सैनिकों के योगदान को सलाम करने वाले पोस्टर और तख्तियाँ, देशभक्ति गीतों का प्रसारण और लंबे तिरंगे विशेष आकर्षण होंगे।

मुख्यमंत्री ने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा में जनभागीदारी का एक ऐतिहासिक उदाहरण बताया है और कहा कि यह आयोजन पूरे प्रदेश को एकता, साहस और देशभक्ति के सूत्र में पिरोने का कार्य करेगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47