Advertisement

रायगढ़ शहर जिला कांग्रेस के प्रभारी बनाए गए सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, दीपक बैज ने जारी किया आदेश

सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल बने रायगढ़ शहर जिला कांग्रेस के प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने सौंपी जिम्मेदारी

रायपुर, 17 मई 2025। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल को शहर जिला कांग्रेस कमेटी, रायगढ़ का प्रभारी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर की गई है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री (संगठन एवं प्रशासन) मलकीत सिंह गैदू द्वारा जारी आदेश के अनुसार, श्री जायसवाल अब रायगढ़ जिले में कांग्रेस संगठन की गतिविधियों को समन्वयपूर्वक संचालित करेंगे। उन्हें जिला, नगर और ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारियों व वरिष्ठ नेताओं के साथ संपर्क बनाकर संगठनात्मक कार्यों का संचालन करने की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही, प्रदेश कांग्रेस को समय-समय पर प्रतिवेदन भेजने का भी निर्देश दिया गया है।

यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

प्रदेश कांग्रेस ने इस आदेश की जानकारी एआईसीसी महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित सभी संबंधित वरिष्ठ नेताओं, सांसदों, विधायकों एवं कांग्रेस पदाधिकारियों को भी भेज दी है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47