स्काई वॉक पर मूणत का बड़ा बयान: नई राशि नहीं, पूर्व बजट से ही होगा निर्माण

रायपुर। रायपुर पश्चिम के विधायक और प्रदेश के पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने राजधानी के बहुप्रतीक्षित स्काई वॉक प्रोजेक्ट को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में मूणत ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के लिए नई कोई राशि नहीं दी गई है, बल्कि यह पूर्व में स्वीकृत 37 करोड़ की राशि से ही पूरा किया जाएगा।

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

मूणत ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव को धन्यवाद देते हुए कहा कि स्काई वॉक से पैदल चलने वालों को राहत मिलेगी, ट्रैफिक नियंत्रण में मदद मिलेगी और दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस प्रोजेक्ट की लागत में हुई वृद्धि के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है, जिसने सत्ता में रहते हुए प्रोजेक्ट को रोकने की राजनीति की। मूणत ने बताया कि 2016-17 में डॉ. रमन सिंह सरकार के समय यह योजना स्वीकृत हुई थी और सभी प्रक्रियाएँ विधिवत पूरी की गई थीं।

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए मूणत ने कहा कि उनकी सरकार ने पाँच साल में रायपुर के विकास के लिए एक भी ठोस कार्य नहीं किया, केवल भ्रष्टाचार और घोषणाएँ कीं। उन्होंने बताया कि तीन बार जाँच के बाद भी स्काई वॉक परियोजना को क्लीन चिट मिली, फिर भी कांग्रेस ने इसे पूरा नहीं किया।

मूणत ने कहा कि “छत्तीसगढ़ हमने बनाया है, हम ही सँवारेंगे।” उन्होंने जनता और प्रदेश सरकार के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए कहा कि अब यह ड्रीम प्रोजेक्ट जल्द ही पूरा होगा।