Advertisement

राहुल गांधी को दरभंगा में रोकने पर सरगुजा कांग्रेस का विरोध, नीतीश कुमार का पुतला दहन

दरभंगा में राहुल गांधी को रोकने पर सरगुजा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, नीतीश कुमार का पुतला दहन

दरभंगा विश्वविद्यालय में छात्रों के साथ ‘शिक्षा संवाद’ कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बिहार पुलिस द्वारा रोके जाने के विरोध में सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी ने आज घड़ी चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान बिहार सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया।

कांग्रेस नेताओं ने इसे लोकतंत्र का गला घोंटने वाला और अलोकतांत्रिक कृत्य करार दिया। जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। राहुल गांधी ने दरभंगा विश्वविद्यालय के छात्रों के आमंत्रण पर ‘शिक्षा संवाद’ में भाग लेने की कोशिश की थी, लेकिन प्रशासन ने उन्हें हवाई अड्डे पर ही रोक लिया। इसके बाद भी वे पैदल चलते हुए विश्वविद्यालय तक पहुंचे, परंतु वहां भी प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

राहुल गांधी ने कहा कि उनके खिलाफ बिहार सरकार द्वारा दर्ज की गई एफआईआर उनके लिए “मेडल” के समान है। उन्होंने बीजेपी और नीतीश सरकार पर “इलेक्टेड ऑटोक्रेसी” चलाने का आरोप लगाया।

प्रदर्शन में शामिल प्रमुख लोग:

जेपी श्रीवास्तव, अजय अग्रवाल, द्वितेंद्र मिश्रा, सीमा सोनी, रामविनय सिंह, जगन्नाथ कुशवाहा, दुर्गेश गुप्ता, राशिद अहमद, संजीव मंदिलवार, विवेक सिंह, राजीव अग्रवाल, अमित तिवारी, शकीला सिद्दीकी, सपना सिन्हा, हमीदा, उर्मिला विश्वास, दिलीप धर, अमित सिन्हा, तरणजीत सिंह, और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47