Advertisement

सीतापुर में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ संगोष्ठी आयोजित, विधायक रामकुमार टोप्पो ने गिनाए फायदे

सीतापुर विधानसभा में “एक राष्ट्र, एक चुनाव” पर संगोष्ठी आयोजित, विधायक टोप्पो बोले– लोकतंत्र को मिलेगी मजबूती

अंबिकापुर। भारतीय जनता पार्टी सीतापुर मंडल द्वारा “एक राष्ट्र, एक चुनाव” विषय पर विधानसभा स्तरीय विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में विधायक रामकुमार टोप्पो एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष अंबिकेश केशरी ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की और उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।

विधायक रामकुमार टोप्पो ने कहा कि “एक राष्ट्र, एक चुनाव” भारतीय लोकतंत्र को सशक्त बनाने का एक सार्थक प्रयास है। इससे चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी, खर्च में कमी होगी और प्रशासन पर चुनावी दबाव कम पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इससे विकास कार्यों की निरंतरता बनी रहेगी और सरकारी संसाधनों का बेहतर उपयोग हो सकेगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

भाजपा जिला उपाध्यक्ष अंबिकेश केशरी ने कहा कि यह विचार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदृष्टि का परिणाम है। बार-बार चुनाव कराने से न केवल भारी वित्तीय व्यय होता है, बल्कि विकास की गति भी बाधित होती है। यह प्रणाली राष्ट्रहित में आवश्यक है।

कार्यक्रम में अनिल अग्रवाल, रौशन गुप्ता, स्नेहलता एक्का, त्रिलोचन सदावर्ती, भगत सिंह पैकरा, प्रेमचंद बेहरा, दिलेश्वर बेहरा, प्रमोद बेक सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, पंच-सरपंच, बीडीसी सदस्य एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनता को “एक राष्ट्र, एक चुनाव” की अवधारणा के प्रति जागरूक करना और इसके संभावित लाभों पर संवाद स्थापित करना था।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47