छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

समाधान शिविर में हैंडपंप की शिकायत का त्वरित समाधान, ग्रामीणों ने जताया आभार

मैनपाट के खड़गांव में समाधान शिविर के दौरान ग्रामीण महिला द्वारा हैंडपंप में पानी की कमी की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से राइजर पाइप बढ़ाया गया। अब हैंडपंप सुचारू रूप से चल रहा है।

समाधान शिविर में मिली शिकायत का त्वरित निराकरण, हैंडपंप हुआ सुचारू

अम्बिकापुर, 18 मई 2025| जिले के विकासखण्ड मैनपाट के ग्राम खड़गांव में आयोजित समाधान शिविर में स्थानीय नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु प्रशासन द्वारा प्रभावी पहल की जा रही है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

इसी कड़ी में, श्रीमती सरस्वती द्वारा अपने घर के समीप स्थित हैंडपंप में पानी की कमी की शिकायत प्रस्तुत की गई थी। शिविर में उपस्थित कलेक्टर महोदय ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को राइजर पाइप बढ़ाकर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

कलेक्टर के निर्देशानुसार त्वरित कार्यवाही करते हुए आज हैंडपंप में आवश्यक तकनीकी सुधार करते हुए पाइप की लंबाई बढ़ा दी गई, जिससे अब हैंडपंप से पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध हो रहा है और वह पूरी तरह से सुचारू रूप से संचालित हो रहा है।

ग्रामवासियों ने जिला प्रशासन की इस संवेदनशील और तत्पर कार्रवाई के लिए आभार प्रकट किया है।

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!