Advertisement

दंतेवाड़ा के मुलेर गांव में CM साय की घोषणाओं पर त्वरित अमल, ₹21.54 लाख के विकास कार्य स्वीकृत

मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर मुलेर में शुरू हुआ अमल, स्वास्थ्य व सड़क सुविधा को मिली मंजूरी

रायपुर, 18 मई 2025। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा सुशासन तिहार 2025 के दौरान दंतेवाड़ा जिले के सुदूर अति-संवेदनशील ग्राम मुलेर में की गई घोषणाओं पर तेजी से अमल शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने उपस्वास्थ्य केंद्र, तीन सीसी सड़कों और डोम शेड निर्माण के लिए कुल ₹21.54 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने हाल ही में ग्राम मुलेर का औचक निरीक्षण कर विकास शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी थीं। ग्रामीणों द्वारा रखी गई स्वास्थ्य, सड़क और सामुदायिक सुविधा से जुड़ी मांगों पर मुख्यमंत्री ने तत्काल निर्णय लेते हुए उन्हें मंजूरी दी थी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की इस त्वरित एवं जनहितैषी पहल से न केवल गांव में आधारभूत सुविधाओं का विकास होगा, बल्कि शासन की जनकल्याणकारी सोच और संवेदनशीलता भी उजागर हुई है। यह पहल शासन और ग्रामीणों के बीच विश्वास को और गहरा करेगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47