Advertisement

अंबिकापुर में भव्य तिरंगा एवं सिंदूर यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न: उमड़ा राष्ट्रभक्ति का जनसैलाब

अंबिकापुर में भव्य तिरंगा एवं सिंदूर यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न: उमड़ा राष्ट्रभक्ति का जनसैलाब

अंबिकापुर।अंबिकापुर में भव्य तिरंगा यात्रा और सिंदूर यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। राष्ट्रभक्ति के अटूट जज्बे और वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए शहर के हर वर्ग, समुदाय और आयु वर्ग के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। यह आयोजन न केवल भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान का सम्मान था, बल्कि नागरिकों की गहरी राष्ट्रनिष्ठा का जीवंत प्रमाण भी था।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देश में व्याप्त आक्रोश और भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर की गई साहसिक कार्रवाई की पृष्ठभूमि में आयोजित इस गैर-राजनीतिक तिरंगा यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। भारत माता की जय , भारतीय सेना जिंदाबाद के नारों के साथ सायं 5:00 बजे गुरु नानक चौक से प्रारंभ हुई यह यात्रा विवेकानंद चौक पर समाप्त हुई, जहाँ शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इसी क्रम में, मातृशक्ति की राष्ट्रभक्ति और वीर जवानों के प्रति श्रद्धा का प्रतीक सिंदूर यात्रा भी सायं 5:00 बजे जय स्तंभ चौक से घड़ी चौक तक आयोजित की गई। माताओं और बहनों ने सिंदूरी वस्त्र धारण किए हाथों में सिंदूर की थालियां लेकर वीर सपूतों के प्रति अपना स्नेह और आशीर्वाद व्यक्त किया।

इस अवसर पर महापौर मंजूषा भगत ने कहा कि भारत के जवानों ने सिंदूर का लाज रखा। मैं वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करती हूँ और सेना को नमन करती हूँ।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

अपने संबोधन में डॉक्टर योगेंद्र सिंह गहरवार ने कहा कि चार दिन में भारत ने अपनी ताक़त दिखाई, जिससे आज हर भारतवासी को केंद्रीय नेतृत्व और भारतीय सेना पर गर्व है। ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है। उन्होंने कविता के रूप में ऑपरेशन सिंदूर और तिरंगा यात्रा का महत्व बताया।

इस मौक़े पर महेंद्र सिंह टुटेजा ने कहा कि यह वह भारत है जिसे भारतवासियों ने अपने खून से सींचा है। मैं सभी वीर सेनानियों को नमन करता हूँ जिन्होंने देश का नाम गर्व से ऊँचा किया।

इस अवसर पर अधिवक्ता राज्यवर्धन सिंह ने कहा कि इतिहास गवाह है कि ऑपरेशन सिंदूर जैसी सफलता देश को आज तक नहीं मिली। हमारी मिसाइलों ने पाकिस्तान को जो सबक सिखाया है, वह हमेशा इतिहास के पन्नों में दर्ज रहेगा।

 

कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि यह यात्रा किसी राजनीतिक दल का कार्यक्रम नहीं थी, बल्कि यह राष्ट्र के प्रति सम्मान और शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक जनआंदोलन था। उन्होंने सरगुजा के नागरिकों के उत्साहपूर्ण भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि इस अभूतपूर्व समर्थन ने राष्ट्रभक्ति की भावना को और अधिक सशक्त किया है।

मंच संचालन विनोद हर्ष ने तथा कार्यक्रम समाप्ति पर आभार प्रदर्शन वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक दुबे ने किया।

 

इस अवसर पर सांसद चिंतामणि महाराज, गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह देव , विधायक राजेश अग्रवाल, विधायक प्रबोध मिंज , अनिल सिंह मेजर, ललन प्रताप सिंह, हरपाल सिंह भामरा, अभिमन्यु गुप्ता, त्रिलोक कपूर कुशवाहा, हरमिन्दर सिंह टिन्नी, अम्बिकेश केशरी, करता राम गुप्ता, फुलेश्वरी सिंह, अरुणा सिंह, मधुसूदन शुक्ला, आलोक दुबे, नीलेश सिंह, संतोष दास, रूपेश दुबे,, विवेक दुबे, नकुल सोनकर, अभिषेक सिंह, अनिल जायसवाल, मनोज कंसरी, कमलेश तिवारी, अजय सिंह, तेजेन्दर सिंह बग्गा, विकास पाण्डेय, निश्चल सिंह, धनंजय मिश्रा, जन्मेजय पाण्डेय, सचिन अग्रवाल, अशोक दुबे, देवकी त्रिपाठी, , प्रियंका चौबे, नीलम रजवाड़े अंशुल श्रीवास्तव, राजवर्धन सिंह, प्रकाश साहू, राजू पाण्डेय, अवधेश सोनकर, रिंकू वर्मा, शैलेश सिंह, दीपक सिंह तोमर, अनीश सिंह, शोलू सिंह, अभिषेक जायसवाल,

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57