Advertisement

छःमुहान चेकिंग अभियान में 11 बाइक जप्त, शराब पीकर वाहन चलाने पर ₹17,485 का जुर्माना

छःमुहान चेकिंग अभियान: बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई, ₹17,485 का जुर्माना वसूला

अंबिकापुर | 19 मई 2025 छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर के छःमुहान चौक पर शनिवार की रात सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जांच के दौरान बिना हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस और ट्रिपल लोडिंग जैसे गंभीर यातायात नियम उल्लंघन के मामले सामने आए।

जांच के क्रम में पुलिस और परिवहन विभाग की टीम द्वारा 11 दोपहिया वाहनों को जप्त कर शहर थाना परिसर में सुरक्षार्थ रखा गया है।

 शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई

अभियान के दौरान एक चार पहिया वाहन चालक और एक मोटरसाइकिल चालक नशे की हालत में वाहन चलाते पाए गए, जिनका चालान फाइन हेतु जिला परिवहन कार्यालय भेजा गया। इसके अलावा, पूर्व में शराब पीकर वाहन चलाने के एक अन्य प्रकरण में एक पिकअप मालवाहक वाहन चालक पर भी कार्रवाई हुई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

 कुल जुर्माना ₹17,485

परिवहन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार:

  • 05 दोपहिया वाहनों पर कुल ₹7,150 का चालान कटा।

  • शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 01 पिकअप चालक पर ₹10,335 का जुर्माना लगाया गया।

  • इस प्रकार कुल फाइन राशि ₹17,485 रही।

यह अभियान आम नागरिकों में यातायात नियमों के पालन की चेतना जगाने और सड़क सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में उठाया गया एक सख्त कदम है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47