Advertisement

मुख्यमंत्री साय का बड़ा एक्शन: मुंगेली और GPM के अफसरों पर गिरी गाज, लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

ब्रेकिंग न्यूज़: लापरवाह अधिकारियों पर मुख्यमंत्री साय का सख्त एक्शन

मुंगेली और जीपीएम जिले के अफसरों पर गिरी गाज, CM ने दिए निलंबन और पदमुक्ति के निर्देश

रायपुर, 19 मई 2025 – सुशासन तिहार के तहत प्रदेश में शासन की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज सख्त तेवर दिखाए और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर त्वरित कार्रवाई की।

मुख्यमंत्री ने निर्देश जारी करते हुए मुंगेली जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता आर.के. मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मनियारी और पथरिया जलाशय परियोजनाएं वर्षों से अधूरी हैं, जो स्पष्ट रूप से अधिकारियों की लापरवाही को दर्शाती हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इसी तरह, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले के जिला शिक्षा अधिकारी जगदीश कुमार शास्त्री को पद से हटाने के निर्देश भी जारी किए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बोर्ड परीक्षा में जिले का बेहद खराब प्रदर्शन शिक्षा व्यवस्था की खामी को दर्शाता है, और इस स्तर की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री साय ने कड़े शब्दों में कहा, “अब जवाबदेही से बचने और काम में शिथिलता का युग समाप्त हो चुका है। प्रदेश में सुशासन और परिणाम आधारित कार्य संस्कृति ही आगे बढ़ेगी।”

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47