Advertisement

मुंगेली में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया जिला परिवहन कार्यालय का लोकार्पण | जनता को मिलेगी बड़ी सुविधा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया मुंगेली में नवनिर्मित जिला परिवहन कार्यालय का लोकार्पण

लाइसेंस और पंजीयन जैसी सेवाएं अब स्थानीय स्तर पर होंगी सुगम

रायपुर, 19 मई 2025 — मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज मुंगेली जिले के पथरिया विकासखंड के ग्राम बछेरा में ₹1.72 करोड़ की लागत से बने नवनिर्मित जिला परिवहन कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। इस भवन के शुरू होने से आम नागरिकों को अब ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीयन और फिटनेस परीक्षण जैसी सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही प्राप्त होंगी, जिससे समय और संसाधनों की बचत होगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मुख्यमंत्री ने मौके पर पांच आवेदकों को प्रतीक स्वरूप लर्निंग लाइसेंस भी सौंपे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता जनसेवाओं को समयबद्ध और सरल बनाना है। नया भवन 18 कक्ष, 6 हॉल, अटैच टॉयलेट सहित सभी आवश्यक सुविधाओं से युक्त है। लगभग 6 एकड़ भूमि में फैले इस परिसर में 1 एकड़ में कार्यालय और 5 एकड़ में ड्राइविंग टेस्ट व फिटनेस सेंटर की व्यवस्था की गई है।

गौरतलब है कि वर्ष 2021-22 से अब तक जिले में 11,721 ड्राइविंग लाइसेंस और 49,000 से अधिक वाहनों का पंजीयन हो चुका है, जो क्षेत्र में परिवहन सेवाओं की बढ़ती मांग को दर्शाता है।

इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक पुन्नूलाल मोहले, धरमलाल कौशिक, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, सचिव पी दयानंद सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47