Advertisement

सुशासन तिहार खत्म, लेकिन जनता तक नहीं पहुँचा सुशासन: कांग्रेस का सत्तारूढ़ सरकार पर हमला

सुशासन तिहार खत्म, लेकिन जनता के घर तक नहीं पहुँचा सुशासन: कांग्रेस

रायपुर, 2 जून 2025। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आयोजित 54 दिवसीय सुशासन तिहार के समापन पर विपक्ष ने कड़ा हमला बोला है। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि सुशासन तिहार केवल औपचारिकता और दिखावे का आयोजन था। इसमें जनता की समस्याओं का न तो समाधान हुआ और न ही राहत पहुंची।

सिर्फ आवेदन लिए, समाधान नहीं मिला

धनंजय सिंह ठाकुर ने आरोप लगाया कि सुशासन तिहार में केवल आवेदन लिए गए, उनका निराकरण नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि तिहार शुरू होने से पहले लगभग 40 लाख आवेदन सरकार के पास पहले से लंबित थे और सुशासन तिहार के दौरान भी उतने ही नए आवेदन प्राप्त हुए। इसका मतलब है कि सरकार कोई ठोस कार्य नहीं कर पाई, सिर्फ आंकड़ों का खेल खेला गया।

सवालों की लंबी फेहरिस्त

कांग्रेस प्रवक्ता ने सरकार से कई जवाबदेह सवाल पूछे:

  • प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आए 10 लाख आवेदन में से कितनों को राशि मिली?

    Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
    WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
    sjjj
    WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
  • उज्ज्वला योजना के तहत आए 1.47 लाख गैस कनेक्शन के आवेदन में कितनों को गैस चूल्हा मिला?

  • 1.12 लाख राशन कार्ड आवेदन में से कितनों को नया कार्ड मिला?

  • 35 हजार सड़क निर्माण और 35 हजार पुल-पुलिया निर्माण की मांगों पर क्या हुआ? कितनी राशि स्वीकृत हुई?

  • विभागवार आए लाखों आवेदनों – जैसे कि राजस्व (3.74 लाख), खाद्य (2.18 लाख), महिला एवं बाल विकास (1.57 लाख), नगरीय प्रशासन (1.42 लाख) – में से कितनों का समाधान हुआ?

“जनता के ज़ख्मों पर नमक छिड़का गया”

धनंजय सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर रही है। उन्होंने कहा,

“सुशासन तिहार ने जनता के ज़ख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया है। भ्रष्टाचार, प्रशासनिक अराजकता और सरकार की नाकामी से जनता त्रस्त है।”

कांग्रेस का आरोप है कि यह आयोजन जनता को गुमराह करने और विफलता छिपाने का माध्यम बन गया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57