Advertisement

अम्बिकापुर में उर्वरक दुकान पर अनियमितता, नवाज जनरल स्टोर को नोटिस जारी, नमूने जांच के लिए भेजे गए

उर्वरक दुकान में अनियमितता: अम्बिकापुर के नवाज जनरल स्टोर संस्थान को नोटिस जारी, नमूने जांच के लिए भेजे गए

अम्बिकापुर, 03 जून 2025। कलेक्टर  विलास भोसकर के निर्देशानुसार विकासखण्ड लुण्ड्रा के ग्राम उदारी में मेसर्स नवाज जनरल स्टोर संस्थान की उर्वरक दुकान पर कृषि एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुकान में कई अनियमितताएं पाई गईं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)
sjjj
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)

जांच टीम ने विभिन्न उर्वरकों के नमूने लेकर उन्हें प्रयोगशाला में जांच हेतु भेजा है। अनियमितताओं को लेकर दुकान के प्रोपराइटर शाहिद हुसैन को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसके साथ ही, उनके संस्थान पर वर्तमान में उर्वरक विक्रय पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

जांच में उप संचालक कृषि पीतांबर सिंह दीवान, नायब तहसीलदार मोइनुद्दीन खान, अनुविभागीय कृषि अधिकारी  अम्ब्रोस टोप्पो, सहायक संचालक कृषि अभिषेक झा, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्रीमती बिबियाना बेक एवं कृषि विकास अधिकारी श्री जे. आलम सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।

यह कार्रवाई किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने तथा कृषि क्षेत्र में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए की गई है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05