Advertisement

कलेक्टर ने जनमन योजना के तहत निर्माणाधीन ग्रामीण सड़कों का निरीक्षण किया, गुणवत्ता पर विशेष जोर

कलेक्टर ने लूण्ड्रा क्षेत्र में निर्माणाधीन ग्रामीण सड़कों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया विशेष जोर

अम्बिकापुर, 03 जून 2025। कलेक्टर विलास भोसकर ने आज लूण्ड्रा विकासखंड के अंतर्गत जनमन योजना के तहत प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (PMGSY) के अंतर्गत निर्माणाधीन सड़कों का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने गेरसा से चितालता मार्ग (2.375 किमी), टी-13 मेन रोड मोहरा से धमनापारा मार्ग (1.275 किमी) और टी-16 सुमेरपुर से कहुआपानी मार्ग (1.700 किमी) का निरीक्षण किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
  • गेरसा-चितालता मार्ग पर घाट कटिंग और WMM कार्य जारी है।

  • मोहरा-धमनापारा मार्ग पर डामरीकरण पूर्ण हो चुका है और सीसी रोड निर्माण प्रगति पर है।

  • सुमेरपुर-कहुआपानी मार्ग पर डामरीकरण व सीसी रोड का निर्माण पूरा हो चुका है, शोल्डर भराई का कार्य जारी है।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कहा कि “ग्रामीण क्षेत्रों में उच्च गुणवत्ता वाली सड़कों का निर्माण शासन की प्राथमिकता है, ताकि नागरिकों को सुगम, सुरक्षित और स्थायी आवागमन की सुविधा मिल सके।” उन्होंने अधिकारियों को सतत निगरानी करने और लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)