Advertisement

कलेक्टर विलास भोसकर ने किया खाद-बीज केंद्रों का औचक निरीक्षण, पारदर्शी वितरण के दिए निर्देश

कलेक्टर ने किया खाद-बीज वितरण केंद्रों का औचक निरीक्षण, किसानों को पात्रता अनुसार वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश

📍 अंबिकापुर, 0 जून 2025।
कलेक्टर  विलास भोसकर ने आज लुण्ड्रा विकासखंड के अंतर्गत बटवाही, ससौली एवं धौरपुर स्थित खाद-बीज वितरण केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उर्वरकों की उपलब्धता, भंडारण व्यवस्था और वितरण प्रक्रिया की बारीकी से जांच की।

भोसकर ने इस खरीफ सीजन के लिए आवश्यक यूरिया, डीएपी, इफको, पोटाश, नैनो यूरिया, सुपर फास्फेट (दानेदार एवं पाउडर) की उपलब्धता, बिक्री और स्टॉक स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि—

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

“सभी किसानों को उनकी पात्रता अनुसार ही खाद-बीज का वितरण किया जाए, जिससे उन्हें समय पर ज़रूरी सामग्री मिल सके।”

कलेक्टर ने खाद-बीज वितरण रजिस्टर, स्टॉक पंजी और भंडारण की स्थिति का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों से सीधे संवाद कर जाना कि उन्हें समय पर खाद-बीज मिल रहा है या नहीं। किसानों ने संतोष जताते हुए बताया कि उन्हें खाद-बीज की उपलब्धता में कोई परेशानी नहीं हो रही है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि खाद-बीज की आवक और वितरण की नियमित एंट्री सुनिश्चित की जाए ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे।

इस दौरान एसडीएम श्री शतरंज सिंह, डीएमओ अरुण विश्वकर्मा, सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी पीसी गुप्ता, कृषि उपसंचालक पितांबर सिंह दीवान सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47