Advertisement

सरगुजा : बीएलओ को दी गई इ-ईपिक का प्रशिक्षण

बीएलओ को दी गई इ-ईपिक का प्रशिक्षण

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)
sjjj
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
अम्बिकापुर 7 मार्च 2021/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सरगुजा संजीव झा की अध्यक्षता एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री संतन देवी जांगड़े  के मार्गदर्शन में इ-ईपिक के संबंध में बी.एल.ओ. प्रशिक्षण आयोजित किया गया। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री संतन देवी जांगड़े ने बताया कि 25 जनवरी 2021 को इ-ईपिक (इलेक्ट्राॅनिक मतदाता फोटो पहचान पत्र) का शुभारंभ किया गया था। नवीन मतदाताओं के लिए इलेक्ट्राॅनिक मतदाता फोटो पहचान पत्र एक पोर्टेबल डाक्युमेन्ट फाॅर्मेट पीडीएफ संस्करण है, जिसे प्रमाणीकरण और सुरक्षित क्यूआर कोड रीडर एप्लीकेशन का उपयोग करके सत्यापित किया जा सकता है। इस संबंध में सरगुजा जिले के समस्त  बी.एल.ओ. का निर्वाचन पर्यवेक्षक एवं सहायक प्रोग्रामर की उपस्थिति में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। निर्वाचन पर्यवेक्षक जे.आर.सोनी व सहायक प्रोग्रामर अभिषेक मिश्रा के द्वारा अम्बिकापुर विधानसभा के बी.एल.ओ. को प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें इ-ईपिक एवं गरूणा एप के संबंध में जानकारी दिया गया। साथ ही बी.एल.ओ. को मोबाइल के माध्यम से इ-ईपिक डाउनलोड करने की प्रकिया को विस्तार से बताया गया।  इस मौके पर नोडल अधिकारी (स्वीप)  गिरीश गुप्ता, अभिषेक मिश्रा,अभिलाष खरे एवं तहसील कार्यालय से बलवीर एवं समस्त बी.एल.ओ. उपस्थित रहे। 

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

 

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05