Advertisement

प्रधानमंत्री जनमन योजना से ‘कमार’ जनजाति को लाभ, कांकेर जिले में विकास की नई तस्वीर

प्रधानमंत्री जनमन योजना से ‘कमार’ जनजाति को संजीवनी, नरहरपुर के 13 ग्रामों में विकास कार्यों की रफ्तार तेज

📍 उत्तर बस्तर कांकेर, 05 जून 2025 — कांकेर जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति ‘कमार’ परिवारों के जीवन में प्रधानमंत्री जनमन योजना नई उम्मीद लेकर आई है। कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के मार्गदर्शन में नरहरपुर विकासखंड के 13 ग्रामों में निवासरत 72 कमार परिवारों को आवास, सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और डिजिटल पहचान जैसी बुनियादी सुविधाएं सुलभ कराई जा रही हैं।

आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त के अनुसार, प्रधानमंत्री जनमन योजना विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (PVTG) के त्वरित सामाजिक व आर्थिक विकास हेतु केंद्र सरकार की महत्त्वाकांक्षी पहल है। नरहरपुर क्षेत्र में रहने वाले 283 ‘कमार’ जनसंख्या के लिए विभिन्न विभागों के माध्यम से 11 प्रमुख गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं, जिनमें शामिल हैं:

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
  • आवास निर्माण: वर्ष 2023-24 के तहत स्वीकृत 20 आवासों में से 17 पूर्ण और 1 निर्माणाधीन।

  • वर्ष 2024-25 में स्वीकृत 2 आवास कार्य प्रगतिरत।

  • सड़क निर्माण के चार कार्य— दलदली से कमारपारा, भीमापारा से बासनवाही, मावलीपारा से कमारपारा एवं गंवरसिल्ली से खासपारा तक— प्रगति पर।

  • अन्य सुविधाएं: शिक्षा, राशन कार्ड, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पेयजल, शौचालय, दूरसंचार कनेक्टिविटी आदि।

इस योजना के प्रभाव से ‘कमार’ समुदाय की जीवनशैली में तेजी से सुधार हो रहा है, जिससे वे मुख्यधारा से जुड़ पा रहे हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57