Advertisement

ग्रीन क्लब ने दिया धरती को प्लास्टिक मुक्त बनाने का महत्वपूर्ण संदेश

ग्रीन क्लब ने दिया धरती को प्लास्टिक मुक्त बनाने का महत्वपूर्ण संदेश

जय स्तंभ चौक से घड़ी चौक तक निकली आम जनमानस की पदयात्रा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

//अंबिकापुर// ग्रीन क्लब अंबिकापुर के तत्वावधान में नगर के विभिन्न संगठनों, समाज सेवियों, जनप्रतिनिधियों तथा आम गणमान्यों के द्वारा जय स्तंभ चौक से लेकर घड़ी चौक तक धरती को प्लास्टिक मुक्त बनाने के महत्वपूर्ण उद्देश्य को लेकर पदयात्रा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर अतिथि के रूप में उपस्थित अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने आम जनता को संदेश देते हुए कहा कि धरती हमारी माँ है, और यह हमारा कर्तव्य है कि हम उसे स्वच्छ और सुरक्षित बनाए रखें। आज जब हर दिशा से प्लास्टिक प्रदूषण की मार हमारी धरती झेल रही है, तब हमारा एक छोटा-सा कदम इस धरती को बचा सकता है।
इस अवसर पर अंबिकापुर महापौर श्रीमती मंजूषा भगत ने कहा कि इन छोटे-छोटे कदमों से हम व्यक्तिगत रूप से अनावश्यक प्लास्टिक उपयोग को काफी हद तक रोक सकते हैं और हमारे पर्यावरण को सुरक्षित और स्वच्छ बनाए रखने में योगदान दे सकते हैं।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि ग्रीन क्लब के “अपनी थाली अपना थैला” अभियान में हम अपनी पार्टी कार्यक्रमों में भी अपनाने का प्रयास करेंगे । इस अभियान में के जनता भी इसमें सहभागी बने और पूरे विश्व को प्लास्टिक मुक्त बनाने में अपना योगदान दें।
इस अवसर पर कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए ग्रीन क्लब अंबिकापुर के संयोजक डॉ योगेन्द्र सिंह गहरवार ने बताया कि 5 जून 2025 को विश्व पर्यावरण दिवस है। इस बार पर्यावरण दिवस का थीम है “प्लास्टिक से मुक्ति की ओर..” इसी थीम के मद्देनजर विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर, हम सब मिलकर एक थाली-थैला संकल्प यात्रा का आयोजन कर रहे हैं। यह यात्रा केवल एक कदम नहीं है, यह एक संकल्प है, एक प्रतिज्ञा है कि हम अपने जीवन में प्लास्टिक का प्रयोग घटाएँगे। ग्रीन क्लब ,आरोग्य भारती और भारत विकास परिषद अंबिकापुर के इस भव्य आयोजन में भारत मे इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, सुपरकिंग्स क्रिकेट टीम के खिलाड़ी, गायत्री परिवार, संस्कार भारती, राष्ट्रीय कवि संगम, नवा बिहान, नैशनल ह्यूमन राइट्स एंटी करप्शन ब्यूरो, लायंस क्लब, बंधन बैंक, एनसीसी, संगीत संघ, सेवा किटी समुह, वसुधा महिला मंच , सरगुजा सिने आर्ट एसोसिएशन, काव्य श्रृखंला, आर्ट ऑफ लिविंग, कैट के प्रतिनिधि, भारतीय जनता युवा मोर्चा, समाजसेवी वंदना दत्ता एवं सूजन बिंद , कई व्यवसाई , लेजर हॉस्पिटल के संचालक एवं कर्मचारी , भाजपा तथा कॉंग्रेस पार्टी के पदाधिकारी सदस्यों सहित ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम के घड़ी चौक में समापन से पूर्व गायत्री परिवार की बच्चियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पर्यावरण जागरूकता व प्लास्टिक मुक्त धरती बनाने के लिए शानदार प्रस्तुति दी।
सभा की समाप्ति पर सभी ने थाली और थैला को अपनी जीवन शैली में अपनाने का संकल्प किया ।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47