Advertisement

शिक्षा व्यवस्था पर युक्तिकरण नीति के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस का घेराव, सुनील सिंह ने सरकार पर साधा निशाना

शिक्षा व्यवस्था पर युक्तिकरण नीति के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस का घेराव, सुनील सिंह ने सरकार पर साधा निशाना

बलरामपुर, छत्तीसगढ़ — शिक्षा विभाग की युक्तिकरण नीति के खिलाफ सोमवार को ब्लॉक कांग्रेस द्वारा जोरदार घेराव प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील सिंह ने राज्य की भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार और जनविरोधी नीतियों का आरोप लगाया।

सुनील सिंह ने कहा कि “भाजपा की बहुमत वाली सरकार में अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर है। उनकी नीतियों का सीधा असर आदिवासी, दलित और गरीब तबके पर पड़ रहा है।” उन्होंने आरोप लगाया कि शैक्षणिक संस्थाओं में शिक्षकों की मनमानी पदस्थापना और स्कूलों को बंद करने की सरकार की नीति पूरी तरह निदंनीय है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उन्होंने बताया कि बलरामपुर जिले में करीब 400 स्कूलों और 325 से अधिक शिक्षकों पर इसका सीधा असर पड़ा है। स्कूल बंद होने से न सिर्फ बच्चों की शिक्षा बाधित हो रही है, बल्कि रसोइया, भृत्य और अन्य सहायक कर्मचारी भी बेरोजगार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिला शिक्षकों का भी बिना तर्क के और भ्रष्टाचार से प्रेरित होकर स्थानांतरण किया जा रहा है।

इस विरोध कार्यक्रम में लघु वनोपज जिला अध्यक्ष लालसाय मिंज, बृजेश यादव अध्यक्ष जिला युवक कांग्रेस,राजेश पाण्डेय,पुरनचंद जायसवाल, बृजेश मिश्रा, नीरज तिवारी, राजेंद्र श्रीवास्तव, रामनाथ पैकरा, देवबली सिंह, आलोक सिंह, शिवनारायण, आदित्य विभु जायसवाल ,फुलकेरिया, दयासागर सिंह,रामबिहारी यादव, विकास यादव राहुल भारती,इकबाल अंसारी समेत कई कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47