ताजा ख़बरेंराशिफल

Aaj Ka Rashifal 14 June 2025: कैसा रहेगा शनिवार का दिन? जानें सभी 12 राशियों का राशिफल

Aaj ka Rashifal, 14 जून 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, शनिवार (14 जून) को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष तृतीया तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर मकर राशि पर संचार करेगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, शनिवार (14 जून) का दिन कैसा रहेगा? आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। यहां पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि वाले आज का अपना दैनिक राशिफल।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

मेष (Aries) राशिफल– 14 जून 2025
आज आपके भीतर कुछ खास करने की तीव्र इच्छा जागेगी। यह समय अपने सपनों को साकार करने का है। कोई संपत्ति खरीद सकते हैं। स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। निजी जीवन में मजबूती आएगी। अपने पार्टनर के साथ भावनाएं साझा करें और उन्हें खास महसूस कराएं।

शुभ रंग: सफेद, लकी नंबर: 3
सलाह: अपनी महत्वाकांक्षाओं को लेकर गंभीर रहें, लेकिन अपनों को नज़रअंदाज़ न करें। जुनून के साथ संतुलन भी जरूरी है।

मिथुन (Gemini) राशिफल– 14 जून 2025
माता-पिता की दी हुई सीख आज आपकी रक्षा करेगी। भय का सामना करना पड़ सकता है, हिम्मत रखें। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। पारिवारिक तनाव परेशान कर सकता है, लेकिन मित्र सहायता करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें, दवा लेनी पड़ सकती है।

शुभ रंग: काला, लकी नंबर: 11
सलाह: जो डर रहा है, वो आगे नहीं बढ़ता। अपने मन की सुनें लेकिन परिवार की बातों को भी नज़रअंदाज़ न करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

कर्क (Cancer) राशिफल– 14 जून 2025
दिनचर्या में बदलाव संभव है, लेकिन आप खुद को ढाल लेंगे। जिद्दी रवैया नुकसान पहुंचा सकता है। प्रेम जीवन में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य सुधरेगा और आर्थिक रूप से बड़ी प्रगति संभव है।

शुभ रंग: क्रीम, लकी नंबर: 9
सलाह: अपने विचारों में लचीलापन लाएं। जिद छोड़ें, तभी रिश्ते मजबूत होंगे। धन को सोच-समझकर निवेश करें।

सिंह (Leo) राशिफल– 14 जून 2025
आज का दिन खुशनुमा रहेगा। सामाजिक मेलजोल में व्यस्त रहेंगे। जीवन में बड़ा बदलाव आ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। आत्मविश्वास बढ़ेगा, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें। प्रेम जीवन में भी सुधार होगा।

शुभ रंग: हरा, लकी नंबर: 19
सलाह: अहम को थोड़ा नियंत्रित करें और अपनी ऊर्जा सकारात्मक दिशा में लगाएं। चिंता छोड़ें और अवसरों को पहचानें।

कन्या (Virgo) राशिफल– 14 जून 2025
आज बोलने से पहले सोचें। जल्दबाजी में चोट लग सकती है। आर्थिक रूप से लाभदायक दिन है, कोई प्रोजेक्ट अतिरिक्त कमाई दिला सकता है। नया अवसर मिलेगा, लेकिन प्रेम जीवन में निराशा का सामना करना पड़ सकता है।

शुभ रंग: मैजेंटा, लकी नंबर: 22
सलाह: धीरे बोलें और सोच-समझकर कार्य करें। चोट या चोटिल शब्द दोनों से बचें। प्रेम में धैर्य रखें, समय सब बदलेगा।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

तुला (Libra) राशिफल– 14 जून 2025
अगर आप सोलमेट की तलाश में हैं तो आज अच्छा मौका है। दोस्तों और परिवार के साथ बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। आय में वृद्धि होगी और लोग आपको प्रेरणा का स्रोत मान सकते हैं। इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा।

शुभ रंग: गुलाबी, लकी नंबर: 15
सलाह: जोश में होश न खोएं। अपनों के साथ समय बिताएं और नई शुरुआत के लिए खुद को तैयार रखें।

वृश्चिक (Scorpio) राशिफल– 14 जून 2025
स्वास्थ्य और वित्त संबंधी समस्याएं सामने आ सकती हैं, लेकिन धैर्य रखें, समय सब ठीक कर देगा। पुराने मित्र से मुलाकात थकान को दूर कर सकती है। निजी जीवन को भी काम के जितना ही महत्व दें।

शुभ रंग: पीला, लकी नंबर: 24
सलाह: भावनाओं को भीतर मत दबाएं, अपनों से संवाद करें। सेहत और वित्त दोनों पर संयम रखें और पुरानी दोस्ती को महत्व दें।

धनु (Sagittarius) राशिफल– 14 जून 2025
आज धैर्य की परीक्षा हो सकती है, लेकिन क्रोध से बचें। अपने मनपसंद कार्यों में व्यस्त रहेंगे। मानसिक और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कुल मिलाकर दिन अच्छा रहेगा, पर दस्तावेजों से संबंधित कामों में सतर्क रहें।

शुभ रंग: भूरा, लकी नंबर: 2
सलाह: धैर्य सबसे बड़ा हथियार है। जो चीज़ें आपके लिए नहीं हैं, उन्हें छोड़ दें और अपने मन की शांति को प्राथमिकता दें।

मकर (Capricorn) राशिफल– 14 जून 2025
किसी नजदीकी व्यक्ति से धोखा मिल सकता है, सतर्क रहें। प्रेम जीवन में सुधार के संकेत हैं। सेहत को लेकर सावधानी बरतें और ज्यादा मेहनत से बचें। किसी रिश्तेदार से धन प्राप्ति हो सकती है। दस्तावेजों से संबंधित मामलों में सतर्कता बरतें।

शुभ रंग: भूरा, लकी नंबर: 6
सलाह: किसी की चाल में न फंसें। सतर्कता से काम लें। जो अवसर सामने हैं, उन्हें समय रहते पकड़ें और अपनी सेहत का ख्याल रखें।

कुंभ (Aquarius) राशिफल– 14 जून 2025
कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। निजी जीवन में खुशियां आएंगी। परिवार से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

शुभ रंग: खाकी, लकी नंबर: 19
सलाह: कड़ी मेहनत के फल से पहले घमंड न करें। परिवार के साथ समय बिताएं और स्वयं की मानसिक स्थिति पर भी ध्यान दें।

मीन (Pisces) राशिफल– 14 जून 2025
आज का दिन आत्मचिंतन का है। याद रखें, बुरे कर्मों का फल जरूर मिलता है, इसलिए किसी और की सफलता में बाधा बनना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। अपने कार्यों पर ध्यान दें और सोच-समझकर निर्णय लें। व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में कुछ कठिन फैसले लेने पड़ सकते हैं। हालांकि, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं।

शुभ रंग: सिल्वर (चांदी), लकी नंबर: 13
सलाह: अपने कर्मों और नीयत को शुद्ध रखें, तभी जीवन में सच्ची शांति और तरक्की मिल सकेगी।

Ravi

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!