CG- शराब घोटाले में ED की कार्रवाई पर बोले डिप्टी सीएम, अब कोई गुनाहगार नहीं बचेगा, संगठित सिंडिकेट ने किया था घोटाला

रायपुर।छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। घोटाले पर राज्य के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बयान जारी कर कहा कि कांग्रेस शासनकाल में लगभग 2000 करोड़ रुपए का संगठित घोटाला हुआ था, जिसे एक क्रिमिनल सिंडिकेट बनाकर अंजाम दिया गया।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ईडी की जांच अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच रही है और प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तारी और संपत्ति अटैचमेंट की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि जांच में अब तक कई महत्वपूर्ण खुलासे सामने आए हैं और ईडी उसी के आधार पर कदम उठा रही है।

  • “कांग्रेस सरकार के दौरान प्रदेश में दो-दो काउंटरों से शराब बेची जा रही थी।”

  • “नकली शराब और फर्जी होलोग्राम के ज़रिए खुलेआम घोटाला किया गया।”

    66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
    hotal trinetra
    gaytri hospital
    WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
    17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d
  • “शराब माफिया और सत्ता के संरक्षण में बना था संगठित सिंडिकेट।”

  • “यह केवल कानून का विषय है, इसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं।”

उपमुख्यमंत्री ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह घोटाला जनता की आंखों के सामने हुआ और अब जांच एजेंसी कानूनी तरीके से सच्चाई सामने ला रही है। उन्होंने कहा कि “जो लोग इसमें शामिल थे, वे जल्द ही कानून के शिकंजे में होंगे।”

ईडी की कार्रवाई:

ईडी ने घोटाले की कड़ी जांच करते हुए अब तक कई संपत्तियों को अटैच किया है और आरोपियों से पूछताछ का सिलसिला जारी है। जैसे-जैसे जांच गहराई में जा रही है, नई गिरफ्तारियों की संभावना भी तेज़ हो गई है।