NEET Result 2025 : नीट यूजी परीक्षा का रिजल्ट जारी, एक क्लिक में चेक करें परिणाम

NEET Result 2025 OUT : एनटीए ने नीट यूजी 2025 रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षार्थी neet.nta.nic.in पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं। राजस्थान के हनुमानगढ़ के महेश केसवानी की पहली और इंदौर के उत्कर्ष अवधिया की सेकेंड रैंक आई है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

इससे पहले एनटीए ने नीट यूजी की फाइनल आंसर-की जारी की। जिसमें 2 प्रश्नों के दो दो उत्तर दिए गए। जिन स्टूडेंट्स ने दोनों उत्तरों में किसी को भी मार्क किया होगा, उन्हें अंक मिल जाएंगे। एनटीए (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) की ओर से कहा गया है कि नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडर ग्रेजुएट परीक्षा (नीट यूजी) का रिजल्ट 14 जून 2025 यानी आज तक घोषित कर दिया जाएगा। पिछले साल भी एनटीए ने नीट परिणाम की संभावित तिथि 14 जून बताई थी जबकि नतीजे उससे 10 दिन पहले 4 जून को जारी कर दिए थे। रिजल्ट कभी भी आ सकता है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने याचिका दायर करने वाले 75 उम्मीदवारों को छोड़कर बाकी सभी के नीट यूजी 2025 के नतीजे घोषित करने के निर्देश एनटीए को दे दिया है। हालांकि, एनटीए की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गयी है। इससे पहले नीट यूजी 2025 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 3 जून 2025 को जारी की गई थी। इसके बाद उम्मीदवारों को 5 जून तक आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया गया था। नीट रिजल्ट से पहले या उसके साथ फाइनल आंसर-की भी आएगी। इसी के आधार पर ही रिजल्ट तैयार होगा। नीट 2025 परीक्षा का आयोजन 4 मई 2025 को पूरे देश भर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सिंगल शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक किया गया था।

पिछले साल का कटऑफ (NEET UG 2024 Cut Off)

कैटेगरी कटऑफ पर्सेंटाइल क्वालिफाइंग मार्क्स

जनरल 50th 720–162

जनरल-पीएच 45th 161–144

SC/ST/OBC 40th 161–127

SC/OBC-PH 40th 143–127

ST-PH 40th 142–127