राष्ट्रीय लोक अदालत में 215 प्रकरण निराकृत

21 लाख 58 हजार रूपये की अवार्ड पारित

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

मुंगेली/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुंगेली द्वारा आज जिला मुख्यालय मुंगेली एवं बाहा्र स्थित न्यायालयो में तथा तहसील स्तरीय न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुंगेली के अध्यक्ष अरविंद कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इसके पूर्व जिला एवं सत्र न्यायधीश अरविंद सिन्हा ने कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए महात्मा गांधी चित्र पर माल्यार्पण कर मुंगेली जिले में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ किया। राष्ट्रीय लोक अदालत में दीवानी और अपराधिक राजीनामा योग्य के 258 प्ररकरणों में से 215 प्रकरणों निराकरण कर 21 लाख 58 हजार रूपये का अवार्ड पारित किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में राजीनामा के माध्यम से 215 प्रकरणों का निराकृत कर संबंधितों को राहत पहुॅचाई गई। जिला एवं सत्र न्यायालय मुंगेली के न्यायाधीश मयंक सोनी ने बताया कि लोक अदालत हेतु तीन खण्डपीठ जिसमें खण्ड पीठ क्रमांक 1 जिला एवं सत्र न्यायधीश मुंगेली के न्यायालय में 35 प्रकरण रखे गये थे। खण्डपीठ क्रमांक 2 प्रथम जिला एवं सत्र न्यायधीश मुंगेली के न्यायालय में 102 प्रकरण रखे गये थे। इसी तरह मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट खण्ड पीठ क्रमांक 03 के न्यायालय में 121 प्रकरण रखे गये थे। इस लोक अदालत में कोविड-19 कोरोना महामारी को दृष्टिगत रखते हुए शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए लंबित मामलों को राजीनामा के आधार पर निराकरण किया गया। इस अवसर पर पक्षकारगण उपस्थित थे।
[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]