Advertisement

मौसम और फसल प्रतिवेदन की जानकारी तैयार करने राजस्व निरीक्षक और पटवारियों की लगाई गई ड्यूटी

जशपुरनगर : कलेक्टर महादेव कावरे ने मौसम तथा फसल प्रतिवेदन की सांख्यिकी सारणी तैयार करने हेतु राजस्व निरीक्षक एवं पटवारियों को 15 जुलाई 2021 से कार्य समाप्ति तक भू अभिलेख शाखा में कार्य करने के लिए आदेशित किया है।

जिसमें दोकड़ा के राजस्व निरीक्षक ललित भगत, पत्थलगांव के राजस्व निरीक्षक बलराम डनसेना, जशपुर के राजस्व निरीक्षक सतीश कुमार भगत, लोदाम के राजस्व निरीक्षक लोदाम हीरालाल प्रधान, राजस्व निरीक्षक गोरिया अजय तिर्की, राजस्व निरीक्षक मनोरा पंकज कुमार राम, पटवारी जशपुर संतोष स्वर्णकार, पटवारी जशपुर खेमराज नागदेव, पटवारी जशपुर भगवती चरण टंडन तथा पटवारी बगीचा विकास खलखो जिला स्तरीय वार्षिक कृषि सांख्यिकीय सारणी तथा वार्षिक ऋतु एवं फसल प्रतिवेदन 2020-21 एवं आवश्यक सभी सहपत्रों को तैयार करेंगेे। जिसके पश्चात् आंकड़ो का मिलान व जांच पश्चात् अभिलिखित कराना और संकलन कार्य समय पर पूर्ण कराएंगे। साथ ही जिला स्तरीय सभी सारणियों को कम्प्यूटरराइज्ड करेंगे तथा उसकी सीडी भी उपलब्ध कराएगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कलेक्टर ने उक्त कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि 15 जुलाई 2021 से भू-अभिलेख शाखा जशपुर में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर निर्धारित उपस्थिति पंजी में प्रतिदिन अपना हस्ताक्षर करें एवं उक्त कार्य को निर्धारित समयावधि में सम्पन्न कराना सुनिश्चित करें।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57