Advertisement

जिले में गोधन न्याय योजना के अंतर्गत 1331177 किलो ग्राम जैविक खाद किया गया उत्पादित

733673 किलोग्राम खाद का सहकारी समितियों के माध्यम से किया गया विक्रय

वर्तमान में 566604 किलोग्राम खाद जिले में विक्रय के लिए है उपलब्ध

जशपुरनगर कलेक्टर महादेव कावरे के मार्गदर्शन में जिले में प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना के तहत जैविक खाद का सतत उत्पादन किया जा रहा है। अब तक जिले में ग्रामीण एवं नगरीय निकाय के गौठानो के माध्यम से कुल 1331177 किलो ग्राम खाद का उत्पादन किया गया है। ग्रामीण क्षेत्र के गौठानो के अंतर्गत विकासखण्ड कांसाबेल में कुल 125909 किलोग्राम, कुनकुरी में 175309 किलोग्राम, जशपुर में 126630 किलोग्राम, दुलदुला में 52097 किलोग्राम, पत्थलगांव में 121285 किलोग्राम, फरसाबहार में 145774 किलोग्राम एवं बगीचा में 329512 किलोग्राम जैविक खाद का उत्पादन किया गया है। इसी प्रकार नगरीय क्षेत्र के गौठान के अंतर्गत नगर पालिका जशपुर के कम्पोस्ट सेंटर में 49680 किलोग्राम, नगर पंचायत कुनकुरी में 25000 किलोग्राम, नगर पंचायत पत्थलगांव मे 23510 किलोग्राम, नगर पंचायत कोतबा में 45922 किलोग्राम एवं नगर पंचायत बगीचा में कुल 51089 किलोग्राम कम्पोस्ट खाद का उत्पादन किया गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

वर्तमान में जिले में 566604 किलोग्राम खाद विक्रय के लिए उपलब्ध है। साथ ही 733673 किलोग्राम खाद का विक्रय किसानों एवं अन्य विभागों को किया गया है। जिसमे कुल 702773 किलोग्राम खाद का उठाव किया जा चुका है एवं 30900 किलोग्राम जैविक खाद उठाव के लिए शेष है। जिसके एवज में अब तक कुल 70 लाख 23 हजार 530 रुपये का सहकारी बैंक के माध्यम से गौठान समिति एवं महिला समूह को किया जा चुका है एवं 3 लाख 9 हजार रुपये का भुगतान भी खाद उठाव के साथ ही गौठान समिति एवं महिला समूह को किया जाएगा। किसानों द्वारा रासायनिक उर्वरक के साथ ही जैविक खाद का उठाव भी प्राथमिकता से किया जा रहा हैै।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47