नए शिक्षण सत्र में शिक्षकों के मार्गदर्शन के लिए वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित

नए शिक्षण सत्र में शिक्षकों के मार्गदर्शन के लिए वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

गत वर्ष की कमियों को दूर करते हुए नवाचारो का प्रभावी रूप से क्रियान्वयन करें-कलेक्टर

जशपुरनगर/कलेक्टर महादेव कावरे ने आज स्कूल शिक्षा विभाग की समग्र शिक्षा मिशन के अंतर्गत नए शिक्षण सत्र में शिक्षकों के मार्गदर्शन के लिए आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी एन.कुजूर, जिला मिशन समन्वयक राजीव गांधी मिशन विनोद सिंह पैंकरा, बीईओ, शिक्षक सहित अन्य जिलों के नवाचारी शिक्षक भी वर्चुअल रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में शैक्षणिक माह के लिए तैयार की गई चर्चा पत्र पर एजेंडा वार चर्चा की गई। चर्चा पत्र शिक्षकों के लिए एक मार्ग दर्शिका का कार्य करती है जिसमें शैक्षणिक माह में किये जाने वाले कार्यों की विस्तृत जानकारी होती है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

कलेक्टर कावरे ने कहा कि जिले में विगत वर्ष से लॉकडाउन के कारण स्कूल का संचालन बंद है। जिले में विभिन्न प्रकार के नवाचार के माध्यम से बच्चों को शिक्षा से जोड़ा गया, उन्हें नियमित रूप से शिक्षा प्रदान की गई। कलेक्टर ने कहा कि आप सभी का कोरोना महामारी के दौरान किये गए कार्य सराहनीय है। इस वर्ष नए शिक्षण सत्र का प्रारम्भ हो गया है। इस नए शिक्षण वर्ष में गत वर्ष की कमियों को दूर करते हुए नवाचारो का प्रभावी रूप से बेहतर उपयोग करना है।

कलेक्टर ने सभी शिक्षको को चर्चा पत्र में उल्लेखित कार्यो को अच्छी तरह से समझ कर दिए हुए कार्यो का निर्देशनुसार पालन करने के लिए कहा। शाला प्रबंधन समिति का सहयोग लेने की बात कही। बच्चों में पाठ्य सामग्री, पुस्तक, गणवेश, अभ्यास पुस्तिका, मध्यान्ह भोजन सामग्री का समय के भीतर वितरण करने एवं बच्चों का ऑनलाइन कक्षा के साथ ही मोहल्ला कक्षा के माध्यम से नियमित रूप से कक्षाएं लेने के निर्देश दिए।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]