Advertisement

सड़कों के गड्ढों की अविलंब करें मरम्मत, जलनिकासी की व्यवस्था हो मुकम्मल

सड़कों के गड्ढों की अविलंब करें मरम्मत, जलनिकासी की व्यवस्था हो मुकम्मल

कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने दिये अधिकारियों को निर्देश, दुर्ग शहर के दौरे पर थे कलेक्टर, जिन सड़कों पर निर्माण कार्य चल रहे थे वहाँ पहुँचे, कहा निर्माण के दौरान नागरिकों को किसी तरह की परेशानी न हो इसका रखें ध्यान

– नगर निगम आयुक्त और पीडब्ल्यूडी इंजीनियर के साथ नगर में व्यवस्था का लिया जायजा-

– प्रयास स्कूल का निर्माण कार्य हो रहा तेजी पर

कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे आज दुर्ग शहर के उन जगहों पर पहुँचे जहाँ सड़कों, पाइपलाइन और ड्रेनेज संबंधी निर्माण कार्य चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इनकी वजह से नागरिक सुविधाओं में किसी तरह की बाधा न हो यह सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है। जहाँ कहीं भी सड़कें खराब हुई हैं, उसकी मरम्मत करें। सड़कों पर गड्ढों की मरम्मत करें और यदि किसी स्थिति में फिर से गड्ढे हो जाएं तो पुनः उसे तत्काल रिपेयर करें। सड़कों की स्थिति की लगातार मानिटरिंग करें और किसी प्रकार की कमी होने पर तुरंत उसका निराकरण करें।

इस अवसर पर उनके साथ दुर्ग के नगर निगम आयुक्त श्री हरेश मंडावी और पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन अभियंता श्री अशोक श्रीवास भी मौजूद थे। उन्होंने कहा सड़कों और नालियों का निर्माण यदि लेवलिंग को ध्यान में रखकर किया जाएगा तो हमें इससे बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

शहर में पॉलिटेक्निक कॉलेज के साइड में प्रस्तावित प्रयास आवासीय स्कूल का निरीक्षण भी कलेक्टर के द्वारा किया गया। कलेक्टर ने भवन का लेआउट देखा और इसके अनुरूप आवश्यक सुझाव अधिकारियों को दिये। इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर करने के लिए परिसर के अंदर की सड़कें लेवलिंग के आधार पर बने तथा आवासीय विद्यालय में सभी प्रकार की सुविधा हो इसका विशेष ध्यान रखने के लिए कहा गया। इंजीनियरों द्वारा उन्हें बताया गया कि दिसंबर तक निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

इसके बाद उन्होंने शासकीय जिला चिकित्सालय का परीक्षण किया। कलेक्टर ने अस्पताल के अंदर और अस्पताल परिसर के बाहर हाइजीन लेवल को उच्च गुणवत्ता युक्त रखने के लिए कहा। अस्पताल परिसर में लगने वाली लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट के स्थान का भी परीक्षण किया और वहां उसके लिए प्लेटफार्म बनाने के निर्देश दिए। जिला अस्पताल के सड़क की मरम्मत और नालियों की सफाई के लिए कहा गया। बरसात के मौसम होने के कारण दवाई के स्टॉक और पुख्ता व्यवस्था होने का जायजा भी लिया। इस दौरान सिविल सर्जन तथा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47