छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय: रायपुर में रातभर बारिश, कई जिलों में भारी बारिश अलर्ट जारी

रायपुर :- छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। राजधानी रायपुर में देर रात से लेकर सुबह तक रुक-रुक कर तेज बारिश होती रही। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए हुए हैं, जिससे मौसम सुहावना हो गया है। बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

इस बीच मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश के लिए अगले 5 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। सूरजपुर और बलरामपुर-रामानुजगंज जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली को लेकर यलो अलर्ट है, जबकि बाकी 31 जिलों में केवल बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

बारिश के आंकड़ों की बात करें तो शुक्रवार को प्रदेश के 24 से अधिक जिलों के 69 स्थानों पर बारिश दर्ज की गई। इस दौरान औसतन 25.51 मिमी वर्षा हुई।

तापमान के लिहाज से दुर्ग सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं पेण्ड्रा में न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। राज्य में लगातार बढ़ती और घटती मानसून की चाल के बीच प्रशासन ने सतर्कता बरतने की अपील की है।