Advertisement

CG : छत्तीसगढ़ का घर बना नागलोक, कमरे में नाग-नागिन के साथ मिले कई सांप…..

रायपुर/आरंग। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे आरंग से मात्र 12 किमी दूर स्थित ग्राम देवरी में इंद्रकुमार साहू का घर है। कुछ दिन पहले घर के अंदर से उन्हें दो छोटे-छोटे नाग सांप मिले, जिसे उन्होंने घर से बाहर निकालकर छोड़ दिया। फिर अगले दिन यही स्थिति रही। इंद्रकुमार ने इसकी जानकारी गांव वालों को दी। गांव के ही एक व्यक्ति को बुलाया गया जो सांप को पकड़ने में माहिर है। घर के अंदर से लगातार सांप निकलने की घटना सामान्य नहीं हो सकती इसलिए घर के कमरे में लगे टाइल्स पत्थर को ठोक ठोककर चेक किया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

इस दौरान एक स्थान पर टाइल्स पत्थर के नीचे गड्ढे होने आशंका हुई। घर वालों ने जब उस कमरे के टाइल्स को निकाला तो घर वालों के होश उड़ गए। यहां पर पूरा नागलोक समाया हुआ था। नाग नागिन और लगभग 35 छोटे छोटे सांप घर के दो कमरों में अपना कब्जा कर चुके थे। आनन फानन में घरवालों ने घर के फर्श में लगे टाइल्स पत्थर को तोड़ा और जहां-जहां सांप के बिल थे उसकी खोदाई कर सांपों को बाहर निकाला। घटना की जानकारी डायल 112 के माध्यम से पुलिस को दी गई। आरंग पुलिस भी मौके पर पहुंची और सांपों का रेस्क्यू कर सभी सांपों को जंगल में छोड़ा गया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57