Advertisement

CG – न्यायधानी में दिल दहला देने वाली घटना : 3 सगी बहनों पर जानलेवा हमला, अज्ञात शख्स ने घर में घुसकर चापड़ से दिया वारदात को अंजाम

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां घर में घुसकर तीन युवतियों पर जानलेवा हमला हुआ है। आरोपी ने धारदार चापड़ से वारकर वारदात को अंजाम दिया है। जिससे की इस हमले में तीनों युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गई है। जिन्हें उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दरअसल, तीनों युवतियां प्रमिला, उर्मिला और सरिता कोरबा जिले के बाकीमोगरा थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं। सरकंडा थाना क्षेत्र के अटल आवास में तीनों किराए के मकान में रहती थी और गोलबाजार के एक रूई भंडार दुकान में काम करती थी बीती रात 9 बजे के आसपास तीनों काम करके वापस अपने रूम पहुंची। इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा, जिसने चापड़ से तीनों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में युवतियों के गर्दन, हांथ और शरीर में गंभीर चोट आई है। तीनों को गंभीर हालत में सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां तीनों की हालत नाजुक बनी हुई है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

बताया जा रहा है कि, जब घटना हुई तह लाइट गोल था और बगल में शादी का कार्यक्रम चल रहा था। आरोपी ने इसी मौके का फायदा उठाते हुए वारदात कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले में तफ्तीश शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में ये बातें सामने आई हैं कि, आरोपी युवक, युवतियों के गांव का ही रहने वाला है। जिसका नाम अमन बताया जा रहा है। मामले में लव एंगल की आशंका है। संदेहियों को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है। घटना के बाद अटल आवास के रहवासी दहशत में है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57