Advertisement

7 जुलाई को छत्तीसगढ़ आएंगे मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस ने डबल इंजन सरकार पर बोला हमला

छत्तीसगढ़: 7 जुलाई को मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे ‘किसान-जवान-संविधान महासभा’, कांग्रेस ने डबल इंजन सरकार पर बोला हमला

बलरामपुर/राजपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 7 जुलाई को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। वे रायपुर में आयोजित “किसान-जवान-संविधान महासभा” में शिरकत करेंगे और राज्य की जनता से सीधे संवाद करेंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव और छत्तीसगढ़ कांग्रेस की प्रदेश सह प्रभारी सुश्री जरिता लेतफलांग ने रविवार को राजपुर में पत्रकारों से चर्चा के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने आम जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर लोकतंत्र की आवाज को मजबूत करने की अपील की।


डबल इंजन सरकार पर गंभीर आरोप

 

राजपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में सुश्री जरिता ने राज्य की डबल इंजन सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं और बच्चियों पर हो रहे अपराधों में लगातार वृद्धि हो रही है, और सरकार इस पर मूकदर्शक बनी हुई है। सुश्री जरिता ने जोर देकर कहा कि “छत्तीसगढ़ महतारी की बेटियों को न्याय दिलाना अब एक जन आंदोलन का रूप ले रहा है।”

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जिला कांग्रेस अध्यक्ष के. पी. सिंहदेव ने भेस्की पहाड़ी के कोरवा परिवार के साथ हुई घटना का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि इसके तार भाजपा से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि जिन अपराधियों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए, उनके घरों पर भाजपा के झंडे लहरा रहे हैं, जो एक गहरे राजनीतिक गठजोड़ की ओर इशारा करता है।


 

सड़क और किसानों की समस्याओं पर चिंता

 

सिंहदेव ने रामानुजगंज-अंबिकापुर सड़क की खराब हालत पर भी चिंता व्यक्त की और कहा कि यदि शीघ्र मरम्मत नहीं हुई तो जनता को आवागमन रोकने जैसे कदम उठाने पड़ सकते हैं। उन्होंने किसानों को खाद-बीज की अनुपलब्धता, मिलावटी खाद और घटिया सामग्री के वितरण पर भी कड़ी नाराजगी जाहिर की।


 

प्रेस वार्ता में मौजूद प्रमुख नेता

 

इस प्रेस वार्ता में पूर्व विधायक डॉ. प्रीतम राम, अजय तिर्की, पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, जिला प्रवक्ता सुनील सिंह, विजय पैकरा, जिला महामंत्री जितेंद्र गुप्ता, अशोक सिंह राजू, वनोपज संघ अध्यक्ष लालसाय मिंज, सत्येंद्र अग्रवाल, हीरालाल यादव, अरुण गुप्ता, युवा कांग्रेस अध्यक्ष बृजेश यादव, पूरन जायसवाल, संतोष यादव, अर्जुन यादव, विवेक सिंहदेव, विष्णु सिंहदेव, विकास गुप्ता, हंसनाथ, नीरज तिवारी, देवबली टेकाम, प्रेम रजक, आदित्य विभु सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।


 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47