Advertisement

CG : फर्श पर सो रही मां – बेटी को सांप ने काटा, दोनों की मौत, गांव में पसरा मातम

बलौदाबाजार। जिले से दुखद खबर सामने आ रही है, यहां कसडोल के ग्राम ठाकुरदीया में सांप के काटने से एक मां और उसकी बेटी की मौत हो गई। बीती मंगलवार तड़के सुबह करीब 4 बजे की यह घटना है। मृतिका सतवती पारदी (35) और उनकी बेटी देविका (9) घर के फर्श पर सो रही थीं। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने दोनों को काट लिया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

सांप के काटने के बाद दोनों की हालत बिगड़ने लगी। परिजन तुरंत दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए। डॉक्टरों ने दोनों की स्थिति गंभीर बताई। कुछ ही समय में देविका ने सीएचसी में दम तोड़ दिया। सतवती की हालत और बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। एक ही रात में मां-बेटी दोनों की मौत से पूरा गांव शोक में डूब गया है।

धरमू पारदी के परिवार पर यह दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में मातम का माहौल है। इस घटना ने ग्रामीण क्षेत्रों में सर्प दंश से बचाव और समय पर चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता के सवाल खड़े कर दिए हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57