Advertisement

सम्माननीय मुख्य अतिथियों का स्वागत गोहरपदर पेट्रोल पंप से झरगांव तक भव्य बाइक रैली द्वारा करीब 6 किलोमीटर 500 से भी ज्यादा बाइक में किया गया इस रैली में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष स्मृति ठाकुर एवं विनोद तिवारी भी बाइक चलाकर गोद ग्राम झरगांव पहुंची गोद ग्राम पहुंचते ही महिलाओं ने भी स्वागत के लिए उमड़ पड़े l

गोद ग्राम पहुंचकर पंडरा माली समाज के सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया गया उसके पश्चात गांव के सभी देवी देवता बजरंगबली मन्दिर, शनि मंदिर का दर्शन किया l

उसके पश्चात कार्यक्रम की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सयुंक्त सचिव विनोद तिवारी ने जिला पंचायत अध्यक्ष की तारीफ करते हुए कहा कि क्षेत्र की जिला पंचायत अध्यक्ष ने बहुत पुरानी मांग को पूरा किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के युवाओं के साथ ही समाज के युवाओं ने इतना प्यार दिया,इसके लिए धन्यवाद। विनोद तिवारी ने कहा कि माली समाज के ज्यादा लोग बीजेपी के समर्थक है,ऐसा कुछ लोग कहते है। लेकिन मैंने उस व्यक्ति से कहा  कि माली समाज के लोगों को बीजेपी ने क्या दिया। कुछ मांगने से पहले दिया जाता है। जब दिया ही नहीं तो मांगने का क्या हक,विनोद ने कहा कि ब्लॉक अध्यक्ष के लिए यहां से रायपुर तक स्मृति ने लड़ाई लड़ी। उन्होंने समाज का ब्लॉक अध्यक्ष बनाकर दिया। श्री तिवारी ने कहा कि हर चीज़ में मैडम प्राथमिकता देकर काम कर रही हैं। इस क्षेत्र के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष हमेशा मौजूद है। विनोद तिवारी ने कहा कि कुछ दलाल किस्म के लोग झरगॉव में धान खरीदी केंद्र खोले जाने का विरोध कर रहे थे। वहीं आमजनों से आई मांग को लेकर सस्मृति ने ठान लिया था कि वे यहां किसी भी शर्त में खरीदी केंद्र खुलवाकर ही रहेंगी, और खुलवा दिया। तिवारी ने कहा कि राजनीति में छह महीने पहले आकर बड़े बड़े वादे कर धोखा  देने वालों को आपने देखा होगा। लेकिन स्मृति काम करने पर भरोशा करती हैं। उन्होंने सरकार का बखान करते हुए कहा कि आज भूपेश बघेल जी की सरकार किसानों को धान का 2500 रुपये दे रही हैं। सरकार गोबर खरीद रही है। गोठान में महिला समूह काम रहीं है। विनोद ने कहा कि आने वाले दिनों में खेत का रंग गोबर खाद बदल देंगी। सरकार भी आपके साथ है। वहीं जल्द ही  भूपेश बघेल जी का कार्यक्रम भी इस क्षेत्र में स्मृति के प्रयास से होने वाला हैं। तिवारी ने कहा कि  सरकार को बने ढाई साल हुए है,आज सरकार हर समस्या  को दूर करने के लिए काम कर रही हैं। उन्होंने मंच से अपील करते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ने की अपील  ब्लॉक अध्यक्ष से की।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

मुख्य अतिथि स्मृति नीरज ठाकुर ने कहा कि आज गॉव में भूमिपूजन करने आई हूं। आपने जो सम्मान दिया, उसके लिए बहुत ज्यादा आभारी हूँ। मुझे पता चला था कि माली समाज का एक भी भवन जिला में आज तक नही बना हैं। मुझे दुःख हुआ और जैसे ही मांग आया उसे पूरा किया। देवभोग ब्लॉक किसी का गढ़ नहीं है,वहां हम काम करके अब कांग्रेस को जिताएंगे। स्मृति ने कहा कि जब मुझे पता चला की जिला में समाज का एक भी भवन नहीं है तो मैंने प्रमुखता उस मांग को पूरा किया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि जो आपको सहयोग करता है,जो क्षेत्र का विकास करता है,उसे जिताओ। स्मृति ने मंच से ही देवभोग ब्लॉक के 36 गॉव के लिए 10 लाख रुपये का माली समाज भवन देने की घोषणा किया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि आप चाहेंगे  तो क्षेत्र में विकास की गंगा बहेगी। जो क्षेत्र का विकास कर रहा है,उस व्यक्ति से जुड़कर काम करो। वहीं मनमुटाव मिटाकर क्षेत्र के विकास के लिए काम करिए। स्मृति ने कहा कि देवभोग को लोग सिर्फ हीरा के नाम से जानते है,विकास के नाम से नहीं जानते। मेरे कार्यकाल में क्षेत्र में विकास की गंगा बहाने का काम करूंगी,जिससे इस क्षेत्र की पहचान पूरे छत्तीसगढ़ में होगी।

आज के इस कार्यक्रम के अध्यक्षता समाज प्रमुख शोभाचंद्र पात्र, एवं टिकेंद्र बिसी रहे साथ ही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अमलिपदर के अध्यक्ष श्रीमती ललिता यादव रहे एवं समाज के देवभोग और कंदाडोंगर क्षेत्र के सभी समाज प्रमुख उपस्थित रहे इस कार्यक्रम को संचालन करने में शिक्षक रासबिहारी नागेश ने सहयोग दिया

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57