
श्रावण मास के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं!
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्रावण मास के पवित्र आरंभ पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। जानिए उन्होंने भगवान शिव की कृपा के लिए क्या कामना की।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्रावण मास के शुभारंभ पर दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं
शिव भक्ति का पावन महीना, प्रदेश में सुख-शांति और समृद्धि की कामना
रायपुर, 11 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज श्रावण मास के आरंभ के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि श्रावण मास भगवान शिव की आराधना का पावन समय है। इस माह में श्रद्धालु सोमवार व्रत, रुद्राभिषेक एवं विशेष पूजन के माध्यम से गहन भक्ति के साथ शिव उपासना करते हैं। इस दौरान शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ती है और कई श्रद्धालु कांवर यात्रा पर भी निकलते हैं।
मुख्यमंत्री साय ने कामना की कि भगवान शिव की कृपा सभी प्रदेशवासियों पर बनी रहे और यह पवित्र मास सभी के जीवन में नई ऊर्जा, आस्था और शांति का संचार करे।









