Advertisement

बिहान से जुड़कर पिंकी ने किराना स्टोर और सिलाई को बनाया आजीविका का आधार

बिहान से जुड़कर पिंकी ने किराना स्टोर और सिलाई को बनाया आजीविका का आधार
परिवार को आर्थिक मदद देने हुयी सक्षम
रायगढ़,
रायगढ़ जिले के विकासखंड लैलूंगा ग्राम रूपडेगा में शक्ति स्व-सहायता समूह की सचिव पिंकी चक्रवर्ती ने बिहान योजना से जुड़कर अपने जीवन को बेहतर करने का संकल्प लिया एवं योजना द्वारा वित्तीय सहायता प्राप्त कर किराना दुकान स्थापित किया है।
ज्ञात हो कि पिंकी सीमान्त किसान परिवार से हैं एवं उनके पास 50 डिसमिल से भी कम भूमि है अत: किराना दुकान के माध्यम से अपनी आजीविका सुदृढ़ कर रही हैं एवं दुकान व सिलाई कार्य से लगभग 30 हजार रुपये वार्षिक अर्जित कर रही हैं इसके अतिरिक्त बिहान योजना में सक्रिय महिला की भूमिका भी निभा रही हैं एवं वहां से भी 18 से 20 हजार रूपए कमा रही हैं। जिससे वह अपने परिवार को आर्थिक रूप से सहयोग कर पा रही है।
विकासखंड लैलूंगा गांव रूपडेगा में शक्ति स्व-सहायता समूह, नारी शक्ति ग्राम संगठन रूपडेगा में बिहान योजनान्तर्गत गत 3 वर्ष से सक्रिय महिला की जिम्मेदारी निभा रही हैं एवं 2020 से किराना दूकान भी संचालित कर रही हैैं। बिहान योजनान्तर्गत उनके समूह को मार्च 2020 में 15 हजार रुपये चक्रिय निधि एवं सितम्बर 2020 में सामुदायिक निवेश निधि के रूप में 60 हजार रुपये प्राप्त हुए हैं जिसमें से पिंकी ने 20 हजार रुपये किराना दुकान एवं बाड़ी में सब्जी के उत्पादन एवं पोषण बाड़ी विकास हेतु पानी की व्यवस्था करने के लिए 10 हजार रुपये ऋण लिया है एवं अपने आजीविका को सुदृढ़ कर रही हैं। पिंकी चक्रवर्ती को प्रति माह मानदेय के रूप में प्रशिक्षण से लगभग 1500-1800 एवं सिलाई एवं दुकान से लगभग 2000-3000 रुपये आय अर्जित कर रही हैं। उनका मानना है कि बिहान योजना से जुड़ कर स्वयं को स्वावलंबी बनाने में सक्षम हुई हैं जिससे एवं अपने परिवार की भी मदद कर पा रही हैं साथ ही समाज में एक नई पहचान मिली है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57