छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष 2025-26: 250 दिन चलेंगे विकास व सांस्कृतिक कार्यक्रम

छत्तीसगढ़ में रजत जयंती वर्ष 2025-26 का भव्य आयोजन, 250 दिन चलेंगे राज्यव्यापी कार्यक्रम

गरियाबंद, 21 जुलाई 2025 – राज्य गठन के 25 साल पूरे होने पर छत्तीसगढ़ सरकार 15 अगस्त 2025 से 31 मार्च 2026 तक “रजत जयंती वर्ष” का वृहद आयोजन करेगी। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा 250 दिनों तक प्रदेशभर में विकास, संस्कृति, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, महिला एवं युवा सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू ने सभी जिला कलेक्टरों के साथ ऑनलाइन बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि यह आयोजन हर स्तर – वार्ड, पंचायत, विकासखंड व जिला स्तर पर व्यापक जनभागीदारी के साथ हो।

प्रमुख आयोजनों में छत्तीसगढ़ी फिल्म फेस्टिवल, लोकनृत्य महोत्सव, महतारी सम्मेलन, किसान मेला, हेल्थ कैम्प, पुस्तक वाचन दिवस, प्रवासी छत्तीसगढ़ सम्मेलन, फूड उत्सव, शिल्प मेला, बाल पंचायत प्रदर्शनी, हर घर तिरंगा अभियान, संविधान दिवस, स्वच्छता सप्ताह जैसे कार्यक्रम शामिल हैं।

इस रजत जयंती वर्ष का उद्देश्य केवल उपलब्धियों का उत्सव नहीं, बल्कि वर्ष 2050 के विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में जनजागरूकता और भागीदारी को प्रोत्साहित करना भी है।