Advertisement

बलरामपुर: रविवार को भी खुला रहा नावाडीह सहकारी समिति का ऑफिस, किसानों को मिली राहत

किसानों की सुविधा के लिए रविवार को भी खुला सहकारी समिति का ऑफिस, सीईओ और कर्मचारी मौके पर मौजूद

बलरामपुर, बगरा। विमलेश कुशवाहा | किसानों की जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए बलरामपुर जिले की रामचंद्रपुर कृषक उत्पादक विपणन सहकारी समिति मर्यादित, नावाडीह का ऑफिस रविवार को भी खुला पाया गया।

समिति के सीईओ ललन पाल और ऑपरेटर मौके पर उपस्थित मिले। जब उनसे बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि इस वर्ष मौसम की गड़बड़ी और देरी से बारिश के कारण धान की रोपाई काफी पीछे चल रही है। ऐसे में किसान असमंजस में हैं और रविवार जैसे अवकाश के दिन भी उन्हें खाद-बीज, कीटनाशक व अन्य सामग्री की आवश्यकता पड़ रही है

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इसी को ध्यान में रखते हुए समिति ने पिछले कई हफ्तों से लगातार रविवार को भी कार्यालय खोलने का निर्णय लिया है, जिससे किसानों को परेशानी न हो और खेती-किसानी का कार्य समय पर हो सके।

कार्यालय में निरीक्षण के दौरान यह देखा गया कि सरकारी समर्थन मूल्य पर रासायनिक व जैविक खाद, लिक्विड फॉर्म में जैव उर्वरक, बीज एवं कीटनाशक दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। यह शासन की एक अनूठी पहल है जिससे किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47