Advertisement

गरियाबंद में कौशल तिहार 2025 का आयोजन, युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण और रोजगार का अवसर

कौशल तिहार 2025: युवाओं को मिलेगा कौशल विकास और रोजगार का सुनहरा अवसर

गरियाबंद, 27 जुलाई 2025। कौशल विकास विभाग, गरियाबंद द्वारा “कौशल तिहार 2025” का आयोजन 28 और 29 जुलाई को लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में किया जा रहा है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जिले के युवाओं को कौशल आधारित प्रशिक्षण, प्रतियोगिता और रोजगार के अवसर प्रदान करना है।

यह जिला स्तरीय आयोजन, “इंडिया स्किल्स 2025” की राज्य एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए मंच प्रदान करेगा। इसमें मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना और प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत वर्ष 2023-24, 2024-25 और 2025-26 के प्रशिक्षित एवं प्रशिक्षणरत युवा हिस्सा ले सकते हैं।

📅 प्रतियोगिता की रूपरेखा:

  • 📍स्थान: लाइवलीहुड कॉलेज, गरियाबंद

  • 📆 दिनांक:

    • 28 जुलाई:

      Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
      WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
      sjjj
      WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
      • ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी – टैक्सी ड्राइवर एवं ड्राइविंग असिस्टेंट

      • रिन्यूएबल एनर्जी – सूर्यमित्र

    • 29 जुलाई:

      • जल वितरण संचालक

      • जनरल ड्यूटी असिस्टेंट

  • 🕛 समय: दोपहर 12 बजे से प्रारंभ

📲 पंजीकरण और जानकारी:

  • ऑनलाइन पंजीकरण:
    https://cssda.cg.nic.in/Global/KaushalTiharEntryForm.aspx

  • संपर्क नंबर:
    📞 07706299295, 8871270706, 7772895031

  • माध्यम: स्वयं या जिले के पंजीकृत बीटीपी संस्थाओं के माध्यम से

इस अवसर का लाभ उठाकर युवा अपनी प्रतिभा, कौशल और दक्षता का प्रदर्शन कर सकते हैं, साथ ही रोजगार के नए अवसरों की ओर कदम बढ़ा सकते हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57