Advertisement

अगस्त महीने में 10 दिन बैंकिंग सेवाएं ठप रहेंगी, समय रहते निपटा लें जरूरी काम, जानें पूरी छुट्टियों की लिस्ट

रायपुर। अगस्त का महीना त्योहारों और राष्ट्रीय अवकाशों से भरा हुआ रहेगा। छत्तीसगढ़ में इस बार 10 दिन बैंकों में छुट्टी रहेगी। रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस, कृष्ण जन्माष्टमी और हरतालिका तीज जैसे बड़े त्योहारों के चलते बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा हर रविवार और महीने के दो शनिवार को भी बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी।

बैंकिंग विशेषज्ञों का कहना है कि इस दौरान नकद लेन-देन, चेक क्लीयरेंस और अन्य ऑफलाइन सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। इसलिए ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने जरूरी बैंकिंग कार्य समय से पहले निपटा लें। हालांकि, डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जैसे UPI, नेट बैंकिंग, मोबाइल ऐप और एटीएम सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अगस्त में बैंक बंद रहने की तारीखें (छत्तीसगढ़)

3 अगस्त (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश

9 अगस्त (शनिवार) – रक्षाबंधन (राज्य अवकाश)

10 अगस्त (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश

15 अगस्त (शुक्रवार) – स्वतंत्रता दिवस

16 अगस्त (शनिवार) – कृष्ण जन्माष्टमी (राज्य अवकाश)

17 अगस्त (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश

23 अगस्त (शनिवार) – चौथा शनिवार

24 अगस्त (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश

26 अगस्त (मंगलवार) – हरतालिका तीज (राज्य अवकाश)

31 अगस्त (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47