Advertisement

CG NEWS : सांप के काटने से भाई बहन की मौत, गांव में पसरा मातम

बलरामपुर रामानुजगंज। CG NEWS : जिले के ग्राम पंचायत मितगई में मासूम भाई-बहनों की सर्पदंश से मृत्यु हो गई। दोनों बच्चे जमीन में सोए हुए थे। आज सुबह तीन बजे के करीब दोनों को सांप ने डस लिया, जिसके बाद सुबह छह बजे के करीब 100 बिस्तर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने देखने के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिजनों में मातम पसर गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मितगई के सेमराटोला में रहने वाले सरवन आयाम के 14 वर्षीय पुत्री सोनिया एवं 8 वर्षीय पुत्र रामसाय दोनों जमीन में सोए हुए थे। इसी दौरान आज सुबह 3 बजे के करीब सोनिया के गाल में एवं रामसाय के हाथ में जहरीले सर्प के द्वारा काट लिया गया। जिसके बाद ट्रैक्टर से दोनों को गांव के परसाटोला तक लाया गया। जिसके बाद वहां से टेंपो से दोनों 100 बिस्तर अस्पताल लाइन जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत्यु घोषित किया। घटना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया। दोनों बच्चों की मौत के बाद से गांव में मातम पसर गया है। वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57