Advertisement

छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र पर… ग्रहण के आसार… राजस्व मंत्री के बाद… स्वास्थ्य मंत्री भी पाॅजिटिव!

छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र पर… ग्रहण के आसार… राजस्व मंत्री के बाद… स्वास्थ्य मंत्री भी पाॅजिटिव!

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा सप्ताह आज से शुरू हो गया है। सदन शुरू होने से ठीक पहले ही भूपेश कैबिनेट के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के कोरोना पाॅजिटिव होने की जानकारी सामने आई है। मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने ट्विटर के माध्यम से इस बात की जानकारी साझा की है।

इसके ठीक बाद प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के भी पाॅजिटिव होने की खबर सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक बीती रात ही वे अंबिकापुर से लौटे हैं। घर पहुंचते ही उन्हें हरारत महसूस हुई और अचानक खांसी बढ़ गई। तत्काल में उनका एंटीजन टेस्ट कराया गया, जिसमें रिजल्ट पाॅजिटिव आने की बात कहीं जा रही है। पुष्टि के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट कराया गया है, जिसकी रिपोर्ट आना बाकी है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

भूपेश कैबिनेट के दो मंत्रियों का एक साथ पाॅजिटिव होने के बाद अब विधानसभा सत्र के संचालन पर ग्रहण मंडराने लगा है। संभावनाओं को देखते हुए सदन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने का भी निर्णय लिया जा सकता है। क्योंकि इन दोनों ही मंत्रियों के संपर्क में मुख्यमंत्री से लेकर तमाम मंत्री और अधिकारी बीते दिनों में आए हैं। ऐसे में विधानसभा में कोरोना विस्फोट की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47