Advertisement

ब्रेकिंग : जल चढ़ाने जा रहे शिव भक्तों को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर,2 कांवड़ियों की मौत, एक की हालत गंभीर…

धमतरी – आज भगवान शिव के पवित्र माह सावन का आखिरी सोमवार है। सावन के आखिरी सोमवार को शिव भक्त बड़ी संख्या में शिवालयों में पहुंच कर महादेव को जल अर्पण कर रहे हैं। जहां एक तरफ सावन के आखिरी सोमवार शिव भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा है। वहीं दूसरी तरफ सावन के अंतिम सोमवार को हादसों की ख़बरें भी लगातार सामने आ रही है। इसी कड़ी में प्रदेश के धमतरी जिले से एक भीषण सड़क हादसे की खबर आई है। इस हादसे में दो कांवड़ियों की मौत हो गई है।

बेहद उतार-चढ़ाव भरा रहा शिबू सोरेन का सियासी जीवन.. कभी केंद्रीय मंत्री तो कभी मुख्यमंत्री पद से देना पड़ा इस्तीफा

दो कांवड़ियों की मौत, एक की हालत गंभीर

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के देमार तेलिनसती में हुआ है। यहां अज्ञात वाहन ने कांवड़ियों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई और एक कांवड़िया गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल कांवड़िए को इलाज के अस्पताल भेजा।

पुलिस ने शुरू की अज्ञात वाहन की तलाश

बताया जा रहा है कि, कांवड़िए पीपरछेडी से रुद्रेश्वर महादेव में जल चढ़ाने निकले थे और इसी दौरान ये हादसा हुआ। पुलिस की टीम ने दोनों मृतक कांवड़ियों के शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की टीम कांवड़ियों को ठोकर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस की तरफ से कहा गया है कि, जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57