Advertisement

दिल दहला देने वाली घटना : पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर उतारा पति को मौत के घाट, दोनों गिरफ्तार

राजिम – राजिम क्षेत्र के पांडुका थाना अंतर्गत कोपरा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्नी प्रतिमा साहू और उसके प्रेमी दौलत पटेल को गिरफ्तार कर लिया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

पुलिस जांच में सामने आया कि प्रतिमा साहू का गांव के ही दौलत पटेल के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस अवैध संबंध में रोड़ा बन रहे पति को रास्ते से हटाने के लिए दोनों ने मिलकर हत्या की साजिश रची। साजिश के तहत प्रतिमा ने अपने ही घर में तकिए से मुंह दबाकर पति की जान ले ली।

हत्या के बाद मामले को सामान्य मौत दिखाने की कोशिश की गई, लेकिन पांडुका पुलिस को शक होने पर गहराई से जांच की गई। पूछताछ में प्रतिमा और दौलत ने अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पूरे मामले का खुलासा होने से कोपरा गांव में इस घटना के बाद से सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57